सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 30 दिसंबर को, अजित पवार बनाए जा सकते हैं उपमुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

उद्धव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 30 दिसंबर को, अजित पवार बनाए जा सकते हैं उपमुख्यमंत्री

Last updated: December 25, 2019 9:35 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर को हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक राकांपा नेता ने बताया है कि इसमें अजित पवार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 29 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। करीब 15 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था। अब माना जा रहा है कि करीब एक महीने बाद सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद चर्चा
मंत्रिपरिषद के विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार शाम को सह्याद्री अतिथि गृह में लगभग एक घंटे चर्चा की। राकांपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था। हालांकि, एक स्थानीय मराठी चैनल द्वारा बैठक के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता और गृहमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में आधिकारिक सूचना देंगे।

पवार ने कहा था- शपथ के बुलावे का इंतजार कर रहे

इससे पहले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पत्रकारों को कहा था कि हम भी उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब हमारे सहयोगियों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। राकांपा के मंत्रियों की सूची तैयार किए जाने के सवाल पर पवार ने कहा था कि पार्टी किसी भी चीज को अंतिम रूप देने में अधिक समय नहीं लेती है।

दो बार उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं अजित पवार

अजित पवार दो बार पृथ्वीराज चव्हाण के शासन में उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, साढ़े तीन दिन के कार्यकाल में वे पदभार ग्रहण नहीं कर सके थे। बाद में हुई राजनीतिक उठापटक के बीच उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 95वीं जयंती: ‘सदैव अटल स्मारक’ पहुंच राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने पूर्व PM अटल को दी श्रद्धांजलि
Next Article कोहरे का कहर: राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो समेत कई सुपर फास्ट ट्रेनें लेट, 60 को करना पड़ा कैंसिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

खाद की दुकानों पर छापेमारी, 11 नमूने लिए गए; तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
state
October 23, 2026
मनीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर लामबंद हुए कांग्रेसी
state
October 23, 2026
25 अक्टूबर को शाम 7 बजे, हर घर धुरंधर! रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर प्रीमियर
entertainment Mumbai / Maharshtra
October 23, 2026
अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?