डोम्बिवली: अर्हम ग्रुप द्वारा आयोजित अर्हम क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद नेत्र दान उपक्रम के तहत 142 लोगों ने अपने नेत्र दान की सहमति प्रदान किया। इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, उपाध्यक्ष महेश बाफना, प्रबुद्ध विचारक जगदीश परमार, नरेश चपलोत, रिंकू बाफना, गौतम डांगी, तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, मंत्री ललित पुनमिया, सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी मंत्री कैलाश सियाल, कोषाध्यक्ष दिनष कच्छारा, निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी की उपस्थिति रही।
अभातेयुप राष्ट्रीय के अध्यक्ष संदीप कोठारी के कहा की सम्पूर्ण भारत के लिए डोम्बिवली तेरापंथ समाज एक प्रेरणा है क्योंकि जिस तरह से संगठन को मजबूत करने की पहल यहां की जाती है उसे हम शब्दों में बयां नही कर सकते हैं। डोम्बिवली क्रिएशन के मामले में पूरे देश में नंबर 1 स्थान पर हैं। अभातेयुप के उपाध्यक्षष महेश बाफना ने कहा की संगठन को मजबूत करने की अर्हम ग्रुप की पहल सराहनीय हैं। आज जो 142 नेत्र दान ग्रुप द्वारा कराया गया हैं। यह अपने आप मे विलक्षण कार्य हैं। क्योंकि हम 284 व्यक्तियों को नई जिंदगी प्रदान कर सकते हैं। नेत्र दान हेतु संकल्प किया एवं संकल्प पत्र भरकर दिया।
गौरतलब है कि पिछले 16 वर्षों से अर्हम ग्रुप द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है इस बार का आयोजन महिलाओं के प्रति समर्पित था। जिस वजह से सभी टीमों की जर्सी का कलर पिंक रखा गया था।
डोम्बिवली में 142 लोगों ने किया अपना नेत्र दान

