सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 35 साल बाद साथ आ सकते हैं रजनीकांत और कमल हासन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

35 साल बाद साथ आ सकते हैं रजनीकांत और कमल हासन

Last updated: December 22, 2019 12:51 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई : हाल ही में खबर आई कि सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन 35 साल बाद साथ आने वाले हैं। आखिरी बार दोनों ‘गिरफ्तार’ फिल्म में थे। दोनों निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म में आ सकते हैं। जानकार बता रहे हैं कि यह दक्षिण भारत की सबसे सफल फिल्म हो सकती है।

नए कीर्तिमान करेगी हासन और रजनी की जोड़ी

फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे कहते हैं कि भारत में कुल 8,000 सिंगल स्क्रीन हैं। इनमें 5,000 दक्षिण भारत में ही हैं। साथ ही दक्षिण भारत में सरकार की पॉलिसी है कि 40% टिकट 20 रु. से अधिक के नहीं होंगे। ऐसे में रजनीकांत और कमल हासन अगर एक साथ किसी फिल्म में आते हैं तो वह फिल्म निश्चित ही बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

2000 करोड़ रु का कलेक्शन कर सकती है फिल्म

तमिल फिल्मों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार वित्रीवेल बताते हैं कि रजनीकांत और कमल हसन की आने वाली फिल्म की कलेक्शन में स्टार कास्ट बड़ी भूमिका निभाएगी। लेकिन अगर फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 500 करोड़ के आसपास हुई और वह तेलुगु और कन्नड़ में भी बनेगी तो कलेक्शन के लिहाज से यह अब तक की तमिल सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिल्म 2000 करोड़ रुपए के आसपास का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन भी मायने रखता है

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े (सेट डायरेक्टर) अब्दुल कलाम मोहम्मद नाज़र की राय कुछ अलग है। वे कहते हैं कि रजनीकांत और कमल हासन दोनों तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड हैं। जाहिर तौर पर फिल्म बजट में सबसे बड़ी हो सकती है लेकिन कमाई अभी की फिल्मों में सबसे ज्यादा करेगी यह कहा नहीं जा सकता है क्योंकि अब फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन भी मायने रखता है।

दक्षिण भारत में फैंस का कॉन्सेप्ट हिंदी सिनेमा से अलग

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार फरीदून शहरयार कहते हैं कि दक्षिण भारत में फैंस का कॉन्सेप्ट हिंदी सिनेमा से अलग है। वहां फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की इबादत करते हैं। वहां फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की फिल्मों की पायरेसी भी नहीं होने देते हैं। यही वजह है कि दक्षिण भारत में फिल्में 6-8 हफ्ते तक लगी रहती हैं और 100-100 करोड़ तक का बिज़नेस कर लेती हैं। जहां तक रजनीकांत और कमल हासन की बात है तो अगर दोनों एक साथ किसी फिल्म में आते हैं तो दोनों के फैंस ऐसा इतिहास रचेंगे कि शायद वह दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बने।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वसई में दंपत्ति कार्यशाला की धूम
Next Article आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं अनुभव सिन्हा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पांडेसरा में पर्युषण महापर्व के अवसर पर आध्यात्मिक साधना का अनुपम वातावरण
social
September 12, 2026
दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?