By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बाबर आजम की ख्वाहिश, क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली की जगह पहुंचना चाहता हूं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बाबर आजम की ख्वाहिश, क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली की जगह पहुंचना चाहता हूं

Last updated: December 17, 2019 10:39 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कराची:पाकिस्तान की नयी रन मशीन बाबर आजम की ख्वाइश क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली की ‘महानता’ की बराबरी करना है हालांकि रिकार्डों के मामले में वह अभी भारतीय कप्तान से काफी पीछे हैं। खुद को कोहली का प्रशंसक बताने वाले 24 साल के इस खिलाड़ी ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में बताया कि उसकी चाहत टेस्ट और एकदिवसीय रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज की बराबरी करना है।
आजम ने कहा, ” देखिये वह (कोहली) पहले ही बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। वह अपने देश में एक महान खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो अभी उनसे मेरी कोई तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन मैं भी वहां पहुंचना चाहता जहां वह आज हैं।” उन्होंने कहा, ” मीडिया और लोगों ने मेरी और कोहली की काफी तुलना की है लेकिन मुझे इस बात का अहसास है कि विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल होने के लिए टेस्ट मैचों में काफी रन बनाने होंगे। इसलिए हाल के दिनों में मैंने टेस्ट क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दिया।”
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गये पहले टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि वह कोहली की तरह मैच विजेता खिलाड़ी बनना चाहते है। बाबर की यह पिछले तीन टेस्ट में दूसरी शतकीय पारी थी। उन्होंने कहा, ”अगर कोई मेरी तुलना कोहली या स्टीव स्मिथ से करता है तो मैं दबाव में नहीं आता हूं। मैं अब अपनी बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देता हूं और घंटों तक मैं अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं। मैं अपनी गलतियों की पहचान कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि उन्हें दोहराया ना जाए।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में एक शतकीय और एक 97 रन की पारी खेलने वाले आजम ने कहा कि खेल का पारंपरिक प्रारूप उनके लिए सबसे मुश्किल है। उन्होंने कहा, ”जब मैं ब्रिसबेन में पहली पारी में खराब शॉट खेलकर सस्ते में आउट हो गया, तो मैं खुद से बहुत नाराज हुआ था क्योंकि मुझे अहसास हुआ कि किसी भी शीर्ष बल्लेबाज को इस तरह से आउट नहीं होना चाहिए। दूसरी पारी में मैं धैर्य से खेला और उसका फायदा हुआ। मेरा स्वाभाविक खेल हालांकि स्ट्रोक लगाना है।”
आजम ने कहा, ”मैं टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना चाहता हूं। आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने होते हैं जैसे की सभी शीर्ष खिलाड़ी करते हैं। मैंने टेस्ट क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने को लक्ष्य बनाया है।” टी20 में 50 और एकदिवसीय में 54 की औसत रखने वाले इस बल्लेबाज का टेस्ट में 39 का औसत है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सामना में शिवसेना का केंद्र सरकार पर हमला, लिखा- दवाइयां महंगी, मरना हुआ सस्ता!
Next Article भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम की घोषणा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ATDC उधना में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अवलोकन, सेवा व्यवस्था एवं भविष्य की दिशा पर हुआ सार्थक मंथन
social
August 14, 2026
‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम
entertainment
August 14, 2026
MRI की टेंशन में भी ₹760 के बेन्नी डोसे का स्वाद, कुब्रा सैत ने दिखाया अपना भागदौड़ से भरा दिलचस्प ‘मुंबई डे’
entertainment
August 14, 2026
सार संभाल यात्रा से सूरत में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार
social
August 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?