सोमवार को सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘दरबार’ का ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर उनके साथ फिल्म निर्देशक ए.आर. मुरुगादास के अलावा बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद रहे। सुनिल शेट्टी पहली बार रजनी के साथ नजर आएंगे। सुनील शेट्टी फिल्म में रजनी के सामने मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ‘दरबार’ तमिल, तेलगू और हिन्दी में भाषा में बनी है तथा इसे पूरे देश में मकरसंक्रांति के मौके पर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। पीवीआर जुहू में आयोजित ट्रेलर रिलीज के मौके पर रजनीकांत के आते ही पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा उसके बाद उन्होंने एक-एक करके संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिया। यह पूछे जाने के बाद कि अभी आप कौन सा ऐसा रोल है जो करना चाहते हैं, जिसे करने की इच्छा बाकी हो, के जवाब में रजनी ने कहा कि मैंने अपने कैरियर में हर तरह के रोल निभा लिए। अब ऐसा कोई भी रोल नहीं बचा है, जिसे निभाने की इच्छा बची हो।
यह पूछे जाने पर कि करीब 25 साल बाद आप पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं, इस बीच आप कभी पुलिस के रोल में क्यों नहीं दिखे? तो रजनी ने बताया कि मुझे पसंद नहीं था पुलिस का रोल करना क्योंकि इसके साथ बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं लेकिन जब फिल्म का प्रस्ताव लेकर ए.आर. मुरुगाडॉस आए तो मैं इन्हें मना नहीं कर पाया क्योंकि यह किरदार बिल्कुल ही अलग है।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर अभिनेता प्रतीक बब्बर, म्युजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध, सिंगर अरमान मलिक, नकाश अजीज तथा रफ्तार, रफीक, गीतकार अलीम एवं संतोष शिवम खास तौर पर मौजूद रहे। बताते चलें कि जहां सुनील शेट्टी पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं, वहीं रजनीकांत 25 वर्षों बाद पुलिस के किरदार में दिखेंगे। धमाल तो होगा ही..!
‘दरबार’ का ट्रेलर हुआ लांच, रजनी के साथ पहली बार दिखेंगे सुनिल शेट्टी

