By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बैग में मिली आधी कटी लाश की गुत्थी सुलझी, पिता ने बेटी को काट कर बैग में भरकर फेंका था
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

बैग में मिली आधी कटी लाश की गुत्थी सुलझी, पिता ने बेटी को काट कर बैग में भरकर फेंका था

Last updated: December 11, 2019 10:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: रविवार सुबह कल्याण स्टेशन पर एक बैग से बरामद महिला की आधी कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार, मरने वाली महिला का नाम प्रिंसी था, जिसे उसके पिता अरविंद तिवारी ने मारा था। शुरुआती जांच में पुलिस इस ऑनर किलिंग बता रही है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे की बेटी की हत्या 
पुलिस के मुताबिक, टिटवाला में रहने वाले अरविंद तिवारी (47) की बेटी प्रिंसी (22) एक कॉल सेंटर में काम करती थी। प्रिंसी अपने ही बिल्डिंग में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। लड़का दूसरे धर्म का था इसलिए अरविंद उसे पसंद नहीं करते थे। वह प्रिंसी के लिए अपने धर्म में लड़का भी तलाश रहे थे।  इसी बात को लेकर आये दिन प्रिंसी और घर वालों के बीच विवाद होता रहता था। वारदात वाले दिन यानी शनिवार की रात को प्रिंसी और उसके पिता के बीच इसी बात को लेकर बहस शुरु हुई। बहस बढ़ते हुए झगड़े में तब्दील हो गई।

इससे नाराज होकर अरविंद ने पहले तो जहर देकर प्रिंसी की हत्‍या कर दी, इसके बाद धारदार हथियार से उसके टुकड़े करके बैग में भर दिए। पुलिस ने बताया जिस समय यह घटना हुई उस समय तिवारी की पत्‍नी और अन्‍य बच्चे उत्तर प्रदेश में थे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
हत्या के बाद बैग को ठिकाने लगाने के लिए अरविंद ने एक ऑटो वाले को बुलाया। दोनों ने मिल कर बैग को ऑटो में रखा और टिटवाला स्टेशन पहुंचे। यह घटना स्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बाद अरविंद रविवार की सुबह कल्याण स्टेशन पहुंचा और बैग को घसीटते हुए कल्याण स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड तक लाया और एक ऑटो वाले को भिवंडी चलने को कहा, ऑटो वाले ने उत्सुकतावश अरविंद से बैग में रखे सामान के बारे में पूछा तो अरविंद घबरा गया और बैग छोड़ वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और जब पुलिस ने बैग खोला तो उसमे महिला के बॉडी के पार्ट थे।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस 

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अरविंद को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले अरविंद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई बरती तो अरविंद ने सब कुछ बता दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर जयपुर मेट्रो, केंद्र ने अलर्ट जारी किया
Next Article विरोध के बाद राजस्थान के ज्यादातर सिनेमाघरों से उतरी ‘पानीपत’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंशी प्रेमचंद की कहानियों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता
social
August 1, 2026
सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?