By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर जयपुर मेट्रो, केंद्र ने अलर्ट जारी किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर जयपुर मेट्रो, केंद्र ने अलर्ट जारी किया

Last updated: December 11, 2019 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर: पाकिस्तानी हैकर्स से जयपुर मेट्राे काे सायबर अटैक का खतरा है। सायबर हमले से बचने के लिए केंद्र सरकार ने जयपुर मेट्राे काे अपनी सायबर सिक्याेरिटी अपडेट करने काे लेकर अलर्ट जारी किया है। सायबर अटैक के अलर्ट काे देखते हुए मेट्राे प्रशासन ने एक्सपर्ट की मदद से सायबर एडवाइजरी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि मेट्राे प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि यह अलर्ट देश के सभी मेट्राे प्रशासन काे जारी किया है।

मेट्रो के संचालन को भी ठप कर सकते हैं हैकर्स
पुलिस कमिश्नरेट के सायबर विशेषज्ञ मुकेश चाैधरी ने बताया कि मेट्राे काे सायबर हमले से बचाव के लिए एडवाइजरी मांगी गई थी लेकिन मेट्राे के कम्प्यूटर नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के विजिट किए बिना एडवाइजरी नहीं दी जा सकती हैं। क्याेंकि अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर के लिए अलग एडवाइजरी हाेती है। सायबर अलर्ट से बचने के लिए जरूरी है कि मेट्राे में सायबर एक्सपर्ट की नियुक्ति हाे। इसके अलावा चीफ टेक्निकल ऑफिसर काे सायबर की अपडेट नाॅलेज हाे। सायबर अटैक का खतरा वहां ज्यादा रहता है, जहां पायरेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम या साॅफ्टवेयर यूज किया जा रहा हाे और सिक्योरिटी पाॅलिसी फाॅलाे नहीं हाे रही हाे।

सिस्टम कंट्रोल कर ट्रेनों को भटका सकते हैं  
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम इंटरनेट और इंट्रानेट के जरिए रन हाेता है। हैकर्स इंटरनेट से रन हाेने वाले सिस्टम में आसानी से दाखिल हाे सकते हैं। ऐसे हैकर्स कम्प्यूटर नेटवर्क सिस्टम में ट्राॅजन फाइल इन्स्टाॅल करके कंट्राेल अपने हाथ में ले लेते हैं और ट्रेनों को गलत दिशा में भटका भी सकते हैं।

4 साल में 25 सरकारी वेबसाइट्स हैक हाे चुकीं
हैकर्स साल 2016 से 2019 तक प्रदेश की 25 सरकारी विभागाें की वेबसाइटस काे हैक कर चुके हैं। इनमें पंचायती राज, सिंचाई विभाग, मुख्यमंत्री रिलीफ विभाग, एनीमल हसबेंडरी, गाेपालन, आरटीडीसी, माइन्स और काॅलेज एजुकेशन विभाग की वेबसाइट भी शामिल है।

ये 3 बड़े नुकसान, जो हैकर्स पहुंचा सकते हैं

  1. ऑटाेमेटिक ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते हैकर्स कंट्राेल अपने हाथ में लेकर स्पीड ओवर कर सकते हैं।
  2. टिकटिंग सिस्टम काे भी हैक किया जा सकता है।
  3. मेट्राे का संचालन ठप कर सकते हैं, मेट्राे काेच में एंट्री और एक्जिट सिस्टम काे भी हैक कर सकते हैं।
  • सायबर अलर्ट काे लेकर हमें केंद्र सरकार से दिशा निर्देश मिले हैं। यह एक रुटीन प्रक्रिया है, इसके तहत हमारे टेक्निकल डिपार्टमेंट काे सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। – मुकेश सिंघल, डायरेक्टर , जयपुर मेट्राे
  • सायबर अटैक के खतरे से संबंधित एडवाइजरी मांगी गई है। हम सायबर विशेषज्ञाें की मदद लेंगे। सायबर विशेषज्ञ के असेसमेंट के लिए मेट्राे काे पत्र लिखा गया है ताकि एक्सपर्ट सिस्टम का विजिट कर सायबर सिक्याेरिटी संबंधी सलाह दे सकें। – प्रीति जैन, डीसीपी, जयपुर मेट्राे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीसीबी चेयरमैन ने कहा- भारत से खेलने की मिन्नतें नहीं करेंगे, पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेलेगा
Next Article बैग में मिली आधी कटी लाश की गुत्थी सुलझी, पिता ने बेटी को काट कर बैग में भरकर फेंका था

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?