सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रेप की कोशिश के बाद युवती को घर में घुसकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

रेप की कोशिश के बाद युवती को घर में घुसकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Last updated: December 9, 2019 9:57 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

अहियापुर:मुजफ्फरपुर से सटे अहियापुर के नाजिरपुर गांव में शनिवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया। घटना के वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी। आग लगाने के बाद बदमाश ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और भाग गया। रविवार को परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। लड़की नब्बे फीसदी से अधिक जल चुकी है। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की मां ने बताया कि बगल में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाद में उसके डर से उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी। वह बीए की छात्रा थी। कई बार शिकायत अहियापुर पुलिस से की मगर  अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़का का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आती थी। उस पर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटा पटना में रहता है।

खुद कटरा में सरकारी नौकरी में होने के कारण दिन में बच्ची घर में अकेली रहती थी। पुलिस से कोई सहायता नहीं मिलते देख दो महीने पहले आजिज आकर उन लोगों आरोपित से शादी करने का भी प्रस्ताव रखा मगर उसके पिता ने मना कर दिया। लड़के की हरकत से लड़की और हमलोगों का जीना मुहाल हो गया था।

शनिवार को राजा फिर घर में घुस आया था। शाम में बगल की एक बच्ची ने फोन कर बताया कि घर में आग लग गई है। बगल के लेागों ने बताया कि आरोपित अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़की को उठाकर बगल के एक अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। घटना के वक्त बच्ची को छटपटाते सबने देखा था। मामला गंभीर होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। नब्बे फीसदी से अधिक जलने के कारण लड़की कोमा में है।

लड़की की मां और भाई ने बताया कि पुलिस दबंगों के दबाव में है। छठ के समय भी शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस बयान नहीं दर्ज की। न तो कोई वरीय अधिकारी आए और न ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई।

जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई है। पीछे के मामलों को भी देखा जा रहा है। मुख्य आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। –जयंतकांत, एसएसपी, मुजफ्फरपुर 

घटना के 24 घंटे बाद भी थानाध्यक्ष ने कहा- जानकारी नहीं
घटना के चौबीस घंटे के बाद भी अहियापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पता करते हैं। वहीं लड़की की मां और भाई मेडिकल कॉलेज में कई बार कहा कि  घटना के बाद भी उनलोगों ने पुलिस को खबर की थी। उसके पहले तो कई बार इसकी शिकायत की थी। हालांकि बयान दर्ज होने के तीन घंटे बाद ही एसएसपी ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की बात कही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पांच साल की बच्ची से रेप में नाकाम रहने पर उतारा मौत के घाट
Next Article भारत-चीन सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास, मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए तैयार
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?