मुंबई:रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें वे एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाने वाले हैं। फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह लिखते हैं कि जयेशभाई हैं एकदम जोरदार। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक बार फिर ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में वह एक गुजराती शख्स की भूमिका में नजर आएंगे।
बताते चलें कि फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ हास्य और मार्मिक दोनों है। दिव्यांग ठक्कर इसका निर्देशन करेंगे। इसके निर्माता मनीष शर्मा हैं, जिन्होंने रणवीर की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का निर्देशन किया था।
फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जाएगी। रणवीर इससे पहले क्रिकेट आधारित ड्रामा ’83’ में नजर आएंगे। जिसमें उनकी रीयल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।
रणवीर सिंह ने शेयर किया ‘जयेशभाई जोरदार’ का First Look

