सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जावड़ेकर ने कहा- वैश्विक मंदी का हमारी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा, सरकार बड़े कदम उठा रही
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जावड़ेकर ने कहा- वैश्विक मंदी का हमारी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा, सरकार बड़े कदम उठा रही

Last updated: December 1, 2019 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि वैश्विक मंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर डाला है। जावड़ेकर ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दुनिया भर में दिखाई दे रही आर्थिक मंदी का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है।”
जावड़ेकर ने कहा- विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के बीच मोदी सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं। इनमें बैंक मर्जर, बैंकों को 70,000 करोड़ रु. के ऋण, सार्वजनिक उद्यमों का विनिवेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत में कॉर्पोरेट टैक्स की दर अब दुनिया में सबसे कम है। इसने दुनिया भर के निवेशकों के बीच भारत में निवेश की उम्मीद जगाई है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों ने दुनिया में भारत की छवि मजबूत करने में मदद की है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे कदम से लोगों के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव आया है।
सीतारमण ने जीडीपी में गिरावट की वजह दोहरी बैलेंस शीट को बताया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (27 नवंबर) को राज्यसभा में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कहा था कि समझदारी से देखेंगे तो पता चलेगा कि आर्थिक विकास दर भले ही कम हुई है, लेकिन अभी तक मंदी नहीं है, ऐसा आगे भी नहीं होगा। सीतारमण के मुताबिक, बैंकों की दोहरी बैलेंस शीट की समस्या की वजह से बीते 2 वित्त वर्षों में जीडीपी ग्रोथ में गिरावट आई। दोहरी बैलेंस शीट के मायने ये हैं कि एक तरफ बैंक एनपीए से जूझ रहे थे, दूसरी ओर कारोबारी भी कर्ज के दबाव में थे।
अप्रेल से जून की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5% रही
सीतारमण ने बताया कि 2009-2014 तक जीडीपी ग्रोथ 6.4% थी, जबकि 2014 से 2019 के बीच 7.5% रही। पिछली कुछ तिमाही से जीडीपी ग्रोथ में लगातार कमी आ रही है। अप्रैल-जून में यह 5% रह गई थी। इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पांच साल में 114 कंपनियां बंद, 16 हजार कर्मचारी प्रभावित
Next Article युवाओं में आगे बढ़ने की असीम शक्ति: सांसद हरीश द्विवेदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?