सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा ने विधायकों को तोड़ने के लिए मंत्री पद और 100 करोड़ रु. तक का ऑफर दिया: राकांपा-कांग्रेस-शिवेसना का आरोप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

भाजपा ने विधायकों को तोड़ने के लिए मंत्री पद और 100 करोड़ रु. तक का ऑफर दिया: राकांपा-कांग्रेस-शिवेसना का आरोप

Last updated: November 25, 2019 9:08 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
from:- www.sunilpandeyiitd.org/
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले रविवार को राकांपा ने अपने सभी विधायकों को होटल रेनेसां से हयात में शिफ्ट कर दिया। राकांपा ने यह कदम अजित पवार के उस ट्वीट के बाद उठाया, जिसमें उन्होंने खुद को डिप्टी सीएम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था। अजित ने कहा- मैं राकांपा में ही रहूंगा और शरद पवार ही हमारे नेता हैं। हालांकि, अजित ने यह भी कहा कि भाजपा-राकांपा गठबंधन महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देगा। अजित देर रात देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके निवास भी पहुंचे। उधर, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने स्पष्ट किया कि अजित का बयान भ्रामक है और भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

इस बीच कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए होटलों में कमरे बुक करवा रखे हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नेता जोड़-तोड़ के लिए 80-100 करोड़ रुपए, मंत्री पद जैसे ऑफर दे रहे हैं।

चिंता न करें, हमारा गठबंधन लंबा चलेगा- उद्धव

इससे पहले रेनेसां होटल में शरद पवार की अध्यक्षता में राकांपा विधायकों की बैठक हुई। वहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत भी मौजूद थे। ठाकरे ने कहा- चिंता न करें, हमारा गठबंधन लंबे समय तक रहेगा। वहीं, पवार ने कहा- राकांपा ने तय किया है कि शिवसेना-कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएगी।

तीनों पार्टियों ने अपने विधायकों को अलग होटल में रखा, मोबाइल फोन ले लिए

दूसरी तरफ, सत्ता गठन के लिए कोशिशों में जुटी कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना ने टूट के डर से अपने विधायकों को अलग-अलग होटलों में रखा है। सभी विधायकों से मोबाइल भी ले लिए गए हैं। इस बीच, शनिवार तड़के राष्ट्रपति शासन हटाने और देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता अजित पवार को सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ दिलवाने के राज्यपाल के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट अब सोमवार को निर्णय लेगा।

8 निर्दलीय गोवा के रिजॉर्ट में ठहरे

शिवसेना विधायकों मुंबई के होटल द ललित, राकांपा के विधायकों को रेनेसां और कांग्रेस के विधायकों को जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहराया गया है। 8 निर्दलीय विधायक गोवा के एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं। इनमें से ज्यादातर वे हैं, जो शिवसेना को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। देर शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल अशोक चह्वाण, सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस विधायकों से मिलने जेडब्ल्यू मैरियट होटल पहुंचे।

साख बचाने की कोशिशें

  • शिवसेना खेमा: होटल द ललित में उद्धव ठाकरे विधायकों से मिलने पहुंचे। उद्धव ने यह भी कहा है कि वे कांग्रेस विधायकों के साथ भी मुलाकात करेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत देर शाम राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।
  • कांग्रेस-राकांपा खेमा: शरद पवार ने रेनेसां में पार्टी विधायकों से मुलाकात की। राकांपा विधायक नितिन पवार के लिए गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नितिन ने कहा- मेरे परिजन परेशान न हों। मैं शरद पवार, अजित पवार और छगन भुजबल के साथ हूं। शनिवार से लापता बताए गए राकांपा विधायक माणिकराव भी रविवार को रेनेसां पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, माणिकराव अजित के साथ राज्यपाल निवास गए थे।
  • भाजपा: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी विधायकों से मिलने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। साथ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा- सभी भाजपा विधायकों ने फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति बनाई। हमें भरोसा है कि फ्लोर टेस्ट में हम जीतेंगे। जिस विचारधारा को लेकर शिवसेना पिछले 30 साल से चल रही थी, उस विचार को छोड़ने का महापाप मित्र पक्ष ने किया है। कुछ विधायकों ने देवेंद्र और अजित की शपथ लेने के बाद जो प्रतिक्रिया दी है, उससे पूरे महाराष्ट्र में आनंद का वातावरण है।
  • राकांपा विधायक को वापस होटल लाए: सभी दलों ने एक कॉमन नंबर जारी किया है, जिसके जरिए परिजन विधायकों से बातचीत कर सकते हैं। शनिवार को रेनसां में ठहरे राकांपा विधायक संग्राम जगताप टहलने के लिए बाहर निकले, लेकिन उन्हें पार्टी के दूसरे नेता वापस होटल में ले आए।
  • राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा– 50 विधायक हमारे साथ हैं मगर सभी होटल में नहीं हैं। 4 विधायकों को भाजपा के लोगों ने कहीं रखा है। वे लगातार हमारे संपर्क में हैं। निश्चित रूप से वे हमारे साथ आएंगे। देर शाम राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा- मैं पार्टी के साथ हूं। मैं पवार साहेब के साथ हूं। कृपया अफवाह न फैलाएं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच रविवार को सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने मामले में केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि राज्यपाल के लिखे पत्र कल सुबह 10.30 बजे अदालत के सामने पेश करें ताकि उस आधार पर आदेश जारी किया जा सके। अदालत कल ही उचित आदेश देगी।
  • युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक रवि राणा ने उपमुख्यमंत्री अजित से मुलाकात के बाद कहा- मैंने उन्हें बधाई दी। थोड़ा समय लगा मगर अब राज्य को बेहतर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिला है। विधायक 175 से ज्यादा होंगे। यह नंबर और बढ़ जाएगा। इसका कारण शिवसेना में चल रही उथल-पुथल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्विस बैंक खातों की जांच में सामने आया भारत के शाही घराने का नाम
Next Article कानपुर देश का सबसे प्रदूषित शहर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शाहरुख खान के जन्मदिन पर क्या सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं कोई बड़ा एलान, मिडनाइट ट्वीट्स ने बढ़ाई दिलचस्पी
entertainment
October 31, 2026
ओरी के ‘हस्तर’ लुक पर आलिया भट्ट और सोहम शाह ने दिया रिएक्शन, हैलोवीन पर छाया ‘तुम्बाड’ का खौफ
entertainment
October 31, 2026
रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?