सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को अपने विधायक टूटने का डर, सभी को होटल भेजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को अपने विधायक टूटने का डर, सभी को होटल भेजा

Last updated: November 24, 2019 7:28 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एकजुट हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सभी विधायकों से मिलकर उन्हें साथ रखने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। मगर, तीनों दलों को भीतरघात का डर भी सता रहा है। इसी कारण तीनों पार्टियों ने अपने विधायकों को अलग-अलग होटल में भेज दिया है। पार्टी रणनीतिकार इन संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहे हैं कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं।
कांग्रेस का मानना है कि महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि विश्वासमत पर मतदान के वक्त अंदर क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का समर्थन करने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी पर अच्छी पकड़ रही है। ऐसे में कितने विधायक उनके साथ जाएंगे, यह कोई नहीं जानता।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विश्वासमत के दौरान पाला बदलने से विधायकों को सदस्यता खोने का बहुत अधिक डर नहीं रहा है। क्योंकि, कर्नाटक में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों को भाजपा ने चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। इस स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा और ऐसे में विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय में भी वक्त लग सकता है।
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस विधानसभा में मतदान की मांग कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने कहा, हम चाहते हैं कि विधानसभा में विश्वासमत के दौरान वोटिंग की वीडियोग्राफी भी की जाए, ताकि हमें यह पता चल सके कि कितने विधायकों ने पाला बदला है। कितने विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उन विधायकों के खिलाफ हम कार्रवाई कर सकेंगे।
उधर, एनसीपी यह दावा कर रही है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ गए कई विधायक वापस लौट आए हैं, जबकि कई विधायक उसके संपर्क में हैं। एनसीपी का दावा है कि उसके पास 49 विधायक हैं। यह आंकड़ा बहुमत से सिर्फ चार अधिक है। ऐसे में चार-पांच विधायक भी इधर-उधर हुए, तो पासा पलट सकता है। चुनाव में शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीट मिली हैं।

इन दलों की भूमिका भी अहम
विश्वासमत के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए -इत्तेहादुल मुस्लमिन, प्रहर जनशक्ति पार्टी और समाजवादी पार्टी के विधायकों की भूमिका भी अहम होगी। अगर, ये विधायक मतदान में हिस्सा नहीं लेते हैं तो बहुमत का आंकड़ा कम हो जाएगा। इससे भाजपा के लिए बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचना और आसान होगा। वहीं, भाजपा पहले से यह दावा कर रही है कि उसे निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ठाणे तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी चातुर्मास व्यवस्था समिति मुम्बई की मीटिंग संपन्न हुई
Next Article अजित का ट्वीट: एनसीपी में ही रहूंगा, राकांपा-भाजपा गठबंधन स्थिर सरकार देगा; शरद पवार बोले- ऐसा कोई गठजोड़ नहीं होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?