मुंबई। कश्मीर में धारा-370 हटाए जाने के बाद से बॉलीवुड में इस विषय पर फिल्म बनाने की होड़ सी लग गई थी, तमाम डायरेक्टर्स ने इस नाम को रजिस्टर करवाए लेकिन इस पर सबसे पहले फिल्म लाने का दावा किया है 13 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘मुद्दा-370’ के डायरेक्टर राकेश सावंत ने। राकेश सावंत की फिल्म ‘मुद्दा-370’ रिलीज को तैयार है, जो देशभर के एक हजार से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं भारतीय टीवी जगत के जाने माने चेहरे हितेन तेजवानी, जो इस फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। इसी तरह फिल्म की अभिनेत्री अंजलि पांडेय़ की भी यह पहली डेब्यू फिल्म है। इनके अलावा फिल्म में जरीना वहाव, मनोज जोशी, राज जुत्सी, पंकज धीर, अनीता राज तथा राखी सावंत आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन राकेश सावंत ने किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर वकील व एजुकेनिस्ट भंवरसिंह पुंडीर हैं। फिल्म के प्रमोशन व म्युजिक रिलीज के मौके पर निर्देशक राकेश सावंत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद इस विषय पर बनने वाली बॉलीवुड की यह पहली फिल्म है तथा इसमें कश्मीरी पंडितों के पलायन से लेकर वहां के कुछ मुसलमानों द्वारा किए गए जुल्म एवं धारा 370 हटाए जाने तक की कहानी है। राकेश सावंत के साथ ‘सुरभि सलोनी’ की खास बातचीत का यह वीडियो जरूर देखें –
‘मुद्दा-370’ जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद बॉलीवुड की पहली फिल्मः डायरेक्टर राकेश सावंत

