मुंबई। ठाणे फ्रेंड्स क्लब ने महेंद्र जैन वागरेचा (जीतो ठाणे अध्यक्ष एवं श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी) के नेतृत्व में स्लम एरिया में रह रहे छोटे बच्चों के लिए एक गेट टू गेदर का आयोजन किया। जिसका मुख्य उधेश्य संसाधनों से वंचित बच्चों की समस्या को जानना और उनका समाधान और उनमें छिपी प्रतिभा को खोजना था। जिसमे उन बच्चों में जो कोई प्रतिभा छिपी हुई है उनके बारे में जानकारी ली गई ताकि उन्हें उचित मंच दिला सके। सबने अपने अपने टेलेंट की प्रस्तुति दी।
क्लब के संयोजक विकास आच्छा ने बताया कि इनमे से एक दो बच्चे कुछ गंभीर बीमारी से ग्रषित है यह जानकर चंदा महेंद्र वागरेचा ने उन बच्चों का फ्री में इलाज कराने की भावना व्यक्त की। जिसका सब ने जोरदार स्वागत किया। जुबिन, रिचा, काजोल जैन ने बच्चों को स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के आयोजक ऐंजल केतन पगारिया थे।
कार्यक्रम में अशर ग्रुप के अजय अशार,कमलेश दुग्गड़,विकास आच्छा, कमलेश चंडालिया,राजेन्द्र कुमट,मनहोर कच्छारा, अमृत श्रीश्रीमाल, निर्मल ओस्तवाल, नरेंद्र हिरण, मीना नोलखा, इंटीरियर अंजलि सिंह आदि सक्रिय रहे। यह जानकारी सपना आच्छा ने दी।
ठाणे में संशाधनों से वंचित बच्चों के लिए गेट टू गेदर का आयोजन

