मुंबई। अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा निर्देशित महाप्रज्ञ अलंकरण के उपलक्ष में जीवन विज्ञान दिवस का कार्यक्रम 9 नवंबर विभूति नारायण स्कूल दहिसर ,14 नवंबर चौगले हाई स्कूल बोरिवली , 15 नवंबर महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में मनाया गया । इन तीनों स्कूलों में में जीवन विज्ञान दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।
मुंबई अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी के संयोजक प्रीतम हिरण ने सभी बच्चों, टीचर और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और जीवन विज्ञान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। सह-संयोजक जयचंद सांखला ने बच्चों को मोटिवेट किया । प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड, जीवन विज्ञान प्र शिक्षिका उषा जैन, और ज्ञान मल भंडारी ,के.वी देशमुख का विशेष सहयोग रहा l
जीवन विज्ञान के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंघवी, किशोर धाकड, अशोक मादरेचा, किरण परमार, अशोक हिरण, सुनील संचेती, संजय कोठारी, अर्जुन सिंघवी का सहयोग रहा विभूति नारायण की प्रिंसिपल नीलम पांडे ने अनुव्रत जीवन विज्ञान का आभार व्यक्त किया और मोमेंटो देकर उत्साह बढाया ।
चोगले स्कूल की प्रिंसिपल रासम मैडम ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा बच्चों के लिए यह सब जरूरी है। महाप्रज्ञ स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति रामचंद्रन ने कहा,यह प्रशिक्षण बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है तीनों स्कूल की प्रिंसिपल के लिए अनुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी मुंबई कृतज्ञता व्यक्त करता है।

महाप्रज्ञ अलंकरण के उपलक्ष में जीवन विज्ञान दिवस विभिन्न स्कूलों में मनाया गया

