सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, बच्चों ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, बच्चों ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Last updated: November 14, 2019 8:25 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की मोटी चादर छाई रही। बुधवार रात को अधिकारियों द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्कूल दो दिन के लिए बंद हैं।

अत्यधिक वायु प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने बुधवार को दो दिन स्कूल बंद किए जाने का सुझाव दिया था। इसके चलते गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर बच्चों को घरों के भीतर कैद रहना पड़ा। बहुत सारे बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने का आग्रह किया। ईशान महंत नामक एक छात्र ने पत्र में लिखा, “मैं पहले फुटबॉल खेलना पसंद करता था, लेकिन अब केवल टीवी पर ही देख पाता हूं। मैं बाहर नहीं खेल सकता क्योंकि हवा बहुत जहरीली है।”

एक अन्य छात्र ने लिखा, “इस समय स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हमें भारत सरकार और प्रभावित राज्य सरकारों से एक मजबूत निर्देश की आवश्यकता है। हमें विश्वास है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री निश्चित ही इस पर एक मजबूत फैसला लेंगे।”

शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और खराब होकर दोपहर 2.30 बजे 463 रहा जो सुबह 9.30 बजे दर्ज किए गए सूचकांक से तीन बिंदु अधिक था। द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई 496 दर्ज किया गया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नेहरू नगर में एक्यूआई का स्तर 490 रहा। केवल आया नगर में स्थिति कुछ सुधरी हुई नजर आई जहाँ एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिल्ली के आसपास के शहरों में भी वायु की गुणवत्ता कमोबेश उतनी ही खराब रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है जिससे वायु प्रदूषण कुछ कम होने का अनुमान है।

बुधवार को ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कारक ईंधन पर चलने वाले उद्योगों, हॉट मिक्स प्लांट और पत्थर तोड़ने वाली मशीनों पर पाबंदी की मियाद 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में मंगल भावना “कृतग्योस्मि” का भव्य आयोजन
Next Article कर्नाटक उपचुनाव: BJP की पहली सूची जारी, 13 बागी विधायकों को बनाया उम्मीदवार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?