वाशी। मेवाड़ भवन में सुमनप्रभाजी म.सा. आदिठाणा-6 के वर्षावास में धर्मावलंबियों का ठाठ लगा हुआ है। तरुण तपस्विनी चंद्रयशाजी म.सा. के 49वां उपवास है और आगे बढ़ने के भाव हैं। म.सा. की तपस्या को सफल बनाने में मेवाड़ भवन में अखंड नवकार मंत्र का जाप चालू है। आज साध्वी सुमनप्रभा म.सा. ने उनके विषय में कहा कि करोगे दान तो पाओगे सम्मान। रुपयों को ब्याज पर दोगे तो दुगुना होगा, व्यापार में लगाओगे तो दस गुना होगा, खेती में लगाओगे तो सौ गुना एवं धर्म के काम में लगाओगे तो अनंत गुना होगा। साध्वी श्री ने अन्य विषयों पर भी प्रवचन दिया।
आज अतिथि के रूप में मेवाड़ संघ, मुंबई मेवाड़ भवन ट्रस्ट गोरेगांव मेवाड़ महिला मंडल, मुंबई, मेवाड़ नवयुवक मंडल मुंबई, ज्ञानप्रकाश समिति व उपसंघों से पदाधिकारी व अन्य सदस्यगण पधारे। प्रमुख वक्ता के रूप में मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष किशन जी परमार, मेवाड़ भवन ट्रस्ट अध्यक्ष दिलीप जी नाबेड़ा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी सांखला, मेवाड़ महिला मंडल उप प्रमुखा सुधाजी हिंगड़, ज्ञान प्रकाश समिति विनोद जी चपलोत ने अपने भाव रखे। इसी क्रम में अखिलेश चंडालिया ने गुरु महत्ता अपनी गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया।
संपूर्ण मंच का कुशल संचालन मंत्री बाबूलालजी पगारिया ने किया व जैन धर्म की महत्ता बताया। संघ के संरक्षक श्री भंवरलाल जी बोहरा, अध्यक्ष पारसजी बडालमिया ने अतिथियों का स्वागत किया व सदन में अपने भाव प्रकट किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वाशी संघ के समस्त पदाधिकारी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल क सहयोग रहा। यह जानकारी विकास तलेसरा ने दी।
वाशी मेवाड़ भवन में पर्युषण की धूम

