डोम्बिवली: मंगलवार को डोम्बिवली तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, उपाध्यक्ष महेश बाफना एवं गौतम कोठारी, गौतम डांगी, दिनश सिंघवी, नरेश चपलोत, प्रसन्न पामेचा, दीपक समदरिया, देवेंद्र डागलिया का भव्य स्वागत डोम्बिवली परिषद एवं तेरापंथ समाज द्वारा किया गया। शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में यह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ।
शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं टीम का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में समय बहुत मूल्यवान होता हैं। साथ ही कहा कि नाम के पीछे ना दौड़े हमारे जीवन का लक्ष्य काम होना चाहिए। अगर हम नाम की रेस में होंगे तो अपने पथ से भटक जाएंगे। काम हमारा लक्ष्य होना चाहिए। गुरु इंगित की आराधना करने की बात सब कहते है पर गुरु इंगित को सही मायने में समझना और उस पर खरा उतरना बड़ी बात होती हैं।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने गुरु देव के श्री चरणों में लिए गए संकल्पों को श्रावक समाज के सम्मुख रखते हुए कहा कि हमारी पूरी टीम का लक्ष्य संघ प्रभावना को बढ़ाना मात्र हैं। उपाध्यक्ष महेश बाफना ने निर्धारित कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी। डोम्बिवली तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सींघवी, महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। वही अभातेयुप द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में डोम्बिवली परिषद का मूल्यांकन करते हुए दिए गए सम्मान राशि को परिषद ने दोगुना कर वापिस नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुपुर्द किया। इस अवसर पर पूर्व अभातेयुप सदस्य जगदीश परमार, निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी, मुम्बई सभा उपाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी, सभा मंत्री कैलाश सियाल, प्रकाश कच्छारा, भरत कोठारी, सुरेश बैद, सुरेंद्र बैद, विकास कोठारी, ललित मेहता, नरेश मादरेचा, दिलीप बडाला, अनिल चंडालिया, लक्ष्मिलाल मादरेचा, ललित परमार, विनोद सींघवी, जुली मेहता, कन्या मंडल, किशोर मंडल आदि की उपस्थिति रही। तेयुप मंत्री ललित पुनमिया ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।
डोंबीवली तेरापंथ भवन में अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी का हुआ भव्य स्वागत

