नई दिल्ली:औद्योगिक उत्पादन में सितंबर में 4.3% गिरावट आई। यह पिछले 8 साल में सबसे ज्यादा है। इससे अधिक गिरावट अक्टूबर 2011 में दर्ज की गई थी। औद्योगिक उत्पादन लगातार दूसरे महीने घटा है। अगस्त में 1.1% गिरावट आई थी। सितंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन की वजह से इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) में खासतौर से गिरावट बढ़ी। इस सेक्टर की गतिविधियों में 3.9% कमी आई। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के 23 में से 17 औद्योगिक समूहों में ग्रोथ निगेटिव रही। सांख्यिकी विभाग ने सोमवार को आईआईपी के आंकड़े जारी किए। आईआईपी का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में खास महत्व होता है। इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार का पता चलता है।
किस सेक्टर की कैसी स्थिति?
| सेक्टर | आउटपुट ग्रोथ |
| मैन्युफैक्चरिंग | -3.9% |
| माइनिंग | -8.5% |
| कैपिटल गुड्स | -20.7% |
| इन्फ्रास्ट्रक्चर गुड्स | -6.4% |
| इलेक्ट्रिसिटी | -2.6% |
| प्राइमरी आर्टिकल्स | -5.1% |
| कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | -9.9% |
| कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स | -0.4% |

