मुंबई। जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फेडरेशन (JCAF) की वार्षिक पिकनिक- 10 नवंबर रविवार को श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ धाम , विरार में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। मुंबई के लगभग सौ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रोफेशनल्स मेंबर्स, सपरिवार सम्मिलित होकर दीपावली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया। मेंबर्स के लिए बसों की भी व्यवस्था रखी गई।
पिकनिक को सफल बनाने के लिए जेसीएएफ के प्रेसिडेंट , अपेक्स प्रेसिडेंट एवम् सभी सेंटर प्रेसिडेंट,सेक्रेटरी और टीम ने पूरी मेहनत से इवेंट में सहयोग किया। नए सीए मेंबर्स का परिचय हुआ जिसमें नई लेडीज सीए ने भी प्रमुखता से उपस्थिति दर्ज कराई।
विकासा चेयरमैन जयेश काला का सपरिचय स्वागत किया गया। जयेश भाई ने अपने संबोधन में कहा कि आज वेस्टर्न रीजनल काउंसिल काउंसिल( WIRC) में जो पहचान है वो जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन (JCAF) के सहयोग से ही है उसके लिए आभार व्यक्त किया ।
नए सीए छात्रों को छात्रवृत्ति देने की योजना बताई जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन दे सके। जेसीएएफ की आल इंडिया कॉन्फ्रेंस 12 जनवरी 2020 को नयपदमसागर जी महाराज साहेब की निश्रा में सनमुखानंद हॉल सायन मुंबई में रखी गई जिसकी योजना अपेक्स प्रेसिडेंट ने रखी।
सुप्रसिद्ध कवियत्री सावित्री कोचर ने सुंदर प्रस्तुति के साथ मनोरंजन कर नागेश्वर धाम तीर्थ यात्रा को यादगार बनाया। सच में नागेश्वर धाम एक सुंदर मंदिर है जो सबके लिए दर्शनीय स्थल है। प्रेसिडेंट ने सभी को धन्यवाद दिया और सुंदर व्यवस्था के मंदिर प्रबन्धक के साथ हीराचंद जी बाफना का भी आभार व्यक्त किया। न्यूज़ टीसी बाफना द्वारा प्रेषित।
जेसीएएफ की पिकनिक नागेश्वर धाम में सम्पन्न

