By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भय से ऊपर उठकर करें अहिंसा की साधना : आचार्य महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

भय से ऊपर उठकर करें अहिंसा की साधना : आचार्य महाश्रमण

Last updated: November 4, 2019 6:30 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

शांतिदूत ने दी जीवन सुखमय बनाने की प्रेरणा

04-11-2019 सोमबार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता-शांतिदूत-अहिंसा यात्रा के प्रणेता-महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल प्रवचन में फरमाया कि अहिंसा महान धर्म है। इसे साधने के लिए शर्त है कि अभय को साधा या नहीं। अभय की साधना के बिना अहिंसा की साधना नहीं हो सकती है। भयभीत व्यक्ति अहिंसा की साधना नहीं कर सकता है। जिस प्रकार प्रकाश और अंधकार एक साथ नहीं रह सकते उसी प्रकार अहिंसा और भय साथ नहीं रह सकते हैं । आचार्य प्रवर ने फरमाया कि जहां अभय रूपी प्रकाश नहीं है वहां हिंसा रूपी अंधकार फैल जाता है और जिस देश में साहित्य नहीं है वहां की संस्कृति मृत प्रायः हो जाती है। अभय का संदेश हम सभी के लिए हैं। व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार के भय बीमारी, मौत, अपमान आदि के आते रहते हैं। और जो डरा हुआ होता है उसे लोग ज्यादा डराते हैं। हमें अपने जीवन में भय से ऊपर उठने का प्रयास करना चाहिए। कितनी ही चाहे काली रात हो अगर दीपक हाथों में हो तो चारों तरफ उजाला फैल जाता है। दुनिया के दीपक अगर धोखा भी दे दे और अगर व्यक्ति के मन में साहस और अभय का दीपक जलता रहे तो व्यक्ति हर समस्या का समाधान पा सकता है। डरपोक व्यक्ति के मन में हिंसा की भावना होती है। कभी-कभी प्रत्यक्ष रूप से हिंसा न होकर मन से भी किसी के प्रति हिंसा का भाव आए तो उससे भी पाप का बंधन होता है, इससे भी बचने का प्रयत्न करना चाहिए। अतः सभी को मन और तन दोनों से अभय की साधना करनी चाहिए जिससे अहिंसा की साधना पुष्ट हो सकती है और जीवन सुखमय बनता है।
साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो व्यक्ति अध्यात्म की यात्रा करता है उसे समयक्तव का प्रकाश अगर मिल जाए तो उसकी यात्रा सफल हो जाती है। समयक्तव को आध्यात्म की नींव माना गया है इसके बिना मुक्ति असंभव होती है। यथा तत्व पर यथा श्रद्धा बनी रहे तो सम्यक दर्शन पुष्ट हो सकता है।
आचार्य महाश्रमण चतुर्मास व्यवस्था समिति की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापन के क्रम में श्री सुरेश दक, सुरेश नाहर सुभाष डागा, श्रीमती पवन संचेती, श्रीमती सरोज बैद ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल मुंबई के बच्चों द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया ने अपने उदगार आचार्य प्रवर के समक्ष व्यक्त किए।

??संप्रसारक??
सूचना एवं प्रसारण विभाग
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत- सरकार नहीं बनने के लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं
Next Article ईस्ट एशिया समिट:अहम मुद्दों पर ध्यान न दिए जाने की वजह से भारत आरसीईपी समझौते में शामिल नहीं होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?