मुंबई:महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जारी घमासान के बीच सोमवार को शिवसेना के नेता संजय राउत राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे। शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत की। शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल से हमने अपनी बात रखी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनने पर शिवसेना जिम्मेदार नहीं है। शिवसेना सरकार बनाने में कोई अड़चन नहीं डाल रही है। बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान संजय राउत के साथ रामदास कदम भी साथ थे।
रविवार शाम को राजभवन की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि शिवसेना के नेता संजय राउत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। जबकि न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा था कि राज्यपाल से मिलकर संजय राउत राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को न्योता देने का अनुरोध भी करेंगे। अब देखना है कि राज्यपाल से मिलने के बाद संजय राउत क्या कहते हैं।
इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 40 मिनट यह मुलाकात चली। इस मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि अमित शाह से किसानों के मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक अंदाज जो है वह केन्द्र सरकार को बताया है।
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आशवासन दिया था कि शिवसेना के साथ कुर्सी की खींचतान के बीच सरकार बनेगी और शिवसेना से गठबंधन के साथ ही बनेगी। फड़नवीस ने अकोला में बारिश के कारण खराब फसलों की समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार को लेकर गतिरोध खत्म होगा और जल्दी ही सरकार बनेगी। दुसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सरकार को लेकर जो भी होना होगा वह लोगों को जल्दी ही मालूम हो जाएगा।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत- सरकार नहीं बनने के लिए शिवसेना जिम्मेदार नहीं

