मुंबई:अपकमिंग फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 3 जनवरी 2020 से सिनेमाघरों में देखी जा सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया है।
आदर्श ने लिखा है, “अक्षय खन्ना, प्रियंक शर्मा और रीवा किशन की ‘सब कुशल मंगल’ 2 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।”
करण विश्वनाथ कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना की अहम भूमिका होगी। रवि किशन की बेटी रीवा और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा इससे बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। दिग्गज फिल्ममेकर नितिन मनमोहन की बेटी प्राची इसकी प्रोड्यूसर हैं।
‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही रवि किशन की बेटी, 3 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

