सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट और हम सही समय पर फैसला लेंगे :अशोक चव्हाण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट और हम सही समय पर फैसला लेंगे :अशोक चव्हाण

Last updated: November 1, 2019 4:27 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:महाराष्ट्र में वैसे तो विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान जारी है। शिवसेना जहां ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है वहीं बीजेपी का कहना है कि चुनाव से पहले ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। वहीं इस बीच कांग्रेस का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि बीजेपी सहयोगी दलों के साथ अपने वादे निभाने में विफल रही है और यही वजह है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति देख रहे हैं और हम सही समय पर फैसला लेंगे।
सात नवंबर तक कोई सरकार नहीं बनी तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगेगा : मुनगंटीवार
महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर राज्य में सात नवंबर तक नयी सरकार नहीं बनती है तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गठन में मुख्य बाधा शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग है। उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के आठ दिन बाद भी राज्य में सरकार गठन को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को समाप्त होगा।
मुनगंटीवार ने एक टीवी चैनल से कहा कि दीपावली उत्सव के कारण भाजपा और शिवसेना के बीच बातचीत में देर हुई। एक या दो दिन में बातचीत शुरू होगी। उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र के लोगों ने केवल एक पार्टी को नहीं बल्कि महायुति (भाजपा, शिवसेना और अन्य दलों के गठबंधन) को जनादेश दिया है। हमारा गठबंधन फेविकोल या अंबुजा सीमेंट से भी मजबूत है। मुनगंटीवार ने भरोसा जताया कि नयी सरकार का गठन जल्द ही होगा। उन्होंने कहा, ”निर्धारित समय के भीतर एक नयी सरकार बनानी होगी या राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। अगर समयसीमा के भीतर सरकार नहीं बनती है तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार गठन में मुख्य बाधा शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग है। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा इस मांग को मानेगी, इस पर मुनगंटीवार ने कहा, ”हमने पहले ही देवेंद्र फड़णवीस को नामित कर दिया है। गतिरोध की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ”हम राज्य स्तर पर गतिरोध को तोड़ने के रास्ते तलाशने के लिए साथ बैठेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा कि नयी सरकार के गठन पर गतिरोध दूर करने के लिए भाजपा बढ़त हासिल करेगी।
सरकार गठन पर शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुनगंटीवार ने कहा, ”भाजपा की तरह शिवसेना भी जल्द से जल्द सरकार गठन करना चाहती है। हमने गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ा था। यहां शिवसेना या भाजपा का मुद्दा नहीं है बल्कि महाराष्ट्र के लोगों का मुद्दा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी से मिलने के बाद बोलीं जर्मन चांसलर- मेक इन इंडिया पर गंभीर है भारत
Next Article बांग्लादेश के कोच ने कहा- स्थिति अनुकूल नहीं, लेकिन कोई मरेगा भी नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का सफल आयोजन
social
October 20, 2026
लोभ से मुक्त जीव आकिंचन्य हो जाता है प्राप्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 20, 2026
दशहरे के जश्न में ‘नई नवेली’ लेकर आई रामायण से प्रेरित बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी!
entertainment
October 20, 2026
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर!
entertainment
October 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?