By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हिट हो गई अक्षय कुमार की गोल्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हिट हो गई अक्षय कुमार की गोल्ड

Last updated: September 5, 2018 5:11 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई: स्वतन्त्र भारत के पहले ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी अक्षय कुमार की गोल्ड के लिए बॉक्स ऑफ़िस के खेल में हिट साबित हो गई है। फिल्म ने तीसरे सप्ताह तक 107 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।
रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपना तीसरा हफ्ता पूरा कर लिया है। इस साल 15 अगस्त पर रिलीज़ हुई गोल्ड ने इस मंगलवार को 35 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कुल कमाई 107 करोड़ 37 लाख रूपये हो गई है। फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में तीन करोड़ 37 लाख रूपये का बिज़नेस किया है। फिल्म का पहला हफ़्ता नौ दिन का था और कमाई 89 लाख रूपये हुई थी जबकि दूसरे हफ़्ते में गोल्ड ने 14 करोड़ 70 लाख रूपये बटोरे। अक्षय कुमार की इस फिल्म को 25 करोड़ 25 लाख रूपये की बंपर ओपनिंग लगी थी।
ये अक्षय कुमार की एक और हिट फिल्म साबित हुई है। गोल्ड के जरिये अक्षय कुमार नौवीं बार 100 करोड़ क्लब में शामिल हुए हैं।
करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। गोल्ड में अक्षय कुमार उसी भारतीय हॉकी टीम के ज्वॉइंट मैनेजर तपन दास की भूमिका में हैं। साथ में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘स्त्री’ ने ख़ूब डराया, दर्शक फिर भी डटे रहे, 5 दिनों में मिले इतने करोड़
Next Article यही तो हैं असली ‘पटाखा’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?