By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लखनऊ पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

लखनऊ पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Last updated: October 29, 2019 9:49 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी घरेलू क्रिकेट सीरीज के लिए रविवार रात यहां पहुंच गई। टीम ने शहर के ‘इकाना स्टेडियम’ को अपना घरेलू मैदान बनाया है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच होगा। मेजबान अफगानिस्तान और मेहमान वेस्टइंडीज की टीम के बीच पहला वनडे मैच छह नवंबर को खेला जायेगा।

अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में हल्का अभ्यास भी किया जबकि वेस्टइंडीज की टीम के 31 अक्टूबर तक आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया, ” यूपीसीए और अफगान क्रिकेट बोर्ड के बीच केवल इकाना स्टेडियम के लिए ‘एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। वह केवल हमारा क्रिकेट स्टेडियम अपने घरेलू मैदान के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी तैयारी से यूपीसीए का कोई लेना देना नहीं है। चूंकि अफगानिस्तान के पास अपना क्रिकेट स्टेडियम नहीं है इसलिए उन्होंने यूपीसीए से अपनी घरेलू सीरीज के लिए स्टेडियम किराये पर लिया है। इससे पहले अफगानिस्तान के मैच देहरादून में भी हुए हैं।”

लखनऊ के इकाना स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया, ”अफगानिस्तान क्रिकेट टीम रविवार रात लखनऊ आ चुकी है और आज शाम से उन्होंने हल्का अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के 31 अक्टूबर को आने की संभावना है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्वयं होटल का इंतजाम किया है, साथ ही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए भी होटल का इंतजाम अफगान क्रिकेट बोर्ड ही करेगा। अफगान क्रिकेट बोर्ड ही आन लाइन मैच के टिकट बेचने का इंतजाम कर रहा है।”

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सारी तैयारियां स्थानीय संघ करेगा। स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है और अफगानिस्तान तथा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों को स्टेडियम के अंदर किसी तरह की कोई कमी नही होने दी जाएगी।

सिन्हा के मुताबिक इकाना के प्रबंधन से जुड़े लोग शहर में होटल बुक कराने से लेकर अन्य सारे इंतजाम में अफगानिस्तान टीम प्रबंधन की मदद कर रहे हैं। दोनों टीमें शहर के गोमती नगर स्थित होटलों में ठहरेंगी, क्योंकि वहां से स्टेडियम काफी नजदीक है।

दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है:
छह, नौ और 11 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच।
14, 16 और 17 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच।
27 नवंबर से एक दिसंबर: वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए मोदी सरकार शुरू करेगी ये विशेष अभियान
Next Article दल-बदलुओं के नाम रहेगा चौथा विधानसभा कार्यकाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?