By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अगर आप लंबे समय तक बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं चौकन्ने
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

अगर आप लंबे समय तक बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं चौकन्ने

Last updated: September 5, 2018 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते रहते हैं, कोई ब्रेक नहीं लेते तो इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी दिक्कतें हो सकती हैं. वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है. लगातार बैठे रहने को कम करने के लिए सर्वाधिक प्रभावी और व्यावहारिक तरीका क्या हो सकता है, इस पर अभी और अध्ययन किए जाने की जरूरत है. अमेरिका में रियो ग्रांदे वैली में यूनिवर्सिटी आफ टेक्सास की लिंडा इयानेस ने यह जानकारी दी है. इयानेस ने बताया, ‘‘ लंबे समय तक बैठे रहने के खराब प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने में नर्सो की महत्वपूर्ण भूमिका है.’’
हालिया सालों में किए गए अध्ययनों में यह पाया गया है लंबे समय तक बैठकर काम करने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे की आशंका के बीच सीधा संबंध है. कुछ लोगों का यह दावा रहता है कि वे लंबे समय तक बैठ कर काम करने के बाद कसरत करके इस नुकसान की भरपाई कर लेते हैं लेकिन अमेरिकन जर्नल आफ नर्सिंग के अनुसार किसी भी कसरत से लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान को कम नही किया जा सकता है.
एक ही जगह पर अधिक समय तक बैठे रहना दिल के लिए खतरनाक है. विश्व में होने वाली कुल मौतों में से 4 प्रतिशत लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वह एक दिन में 3 से 4 घंटे तक बैठे रहते हैं . लगातार बैठे रहना, आराम करना या जागते हुए भी लेटे रहना या पढ़ते हुए, टीवी देखने या कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना या लेटे हुए उन पर काम करना आदि भी जोखिम पैदा कर सकता है. ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है, जोकि जानलेवा बन रही है1काम की वजह से यदि आप कुर्सी पर 3 घंटे से लगातार बैठे हैं तो जान लें यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

दुनिया में 54 देशों में हाल में हुए अध्ययन के आधार पर पाया गया कि दुनिया में 3.8 प्रतिशत लोगों की मौत का कारण 3 घंटे या उससे ज्यादा देर तक कुर्सी पर लगातार बैठे रहना है . यानी केवल इस आदत से हर साल 4.33 लाख लोगों की मौत हो रही है . अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडीसिन में प्रकाशित यह ताजा अध्ययन स्पेन की सेन जॉर्ज यूनिवर्सिटी ज़ारागोज़ा ने किया है .
इस अध्ययन में चेयर इफेक्ट को लेकर 2002 से 2011 के बीच के आंकड़े देखे गए. इस अध्ययन के प्रमुख लेखक लियोनार्डो रेज़ेन्डे कहते हैं कि समय से पूर्व बीमारियों की वजह से होने वाली मौतों को रोकने के लिए व्यक्ति को अपनी व्यवहारिक आदतों में बदलाव करना चाहिए. अध्ययन कहता है कि 60 फीसदी लोग 3 घंटे से ज्यादा समय तक अपनी जगह पर बैठे रहते हैं. युवा हर दिन करीब 4.7 घंटे लगातार कुर्सी पर बैठ रहे हैं . उन्होंने अपने अध्ययन में इस बात पर भी जोर दिया कि अपने बैठने के घंटों को कम करके लाइफ एक्सपेंटेंसी में सालाना 0.20 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है .
लगातार बैठे रहने की वजह से सबसे ज्यादा मौतें यूरोपीय देशों, मध्यपूर्वी देशों, अमेरिका और दक्षिण एशियाई देशों में हुई . इसमें सबसे ज्यादा 11.6 फीसदी लेबनान, 7.6 फीसदी नीदरलैंड और 6.9 फीसदी डेनमार्क में हुईं . अध्ययन में यह भी बताया है कि यदि हम अपने लगातार बैठने के समय में 2 घंटों की कमी कर लें तो इसकी वजह से होने वाली मौत के खतरे को तीन गुना तक कम कर सकते हैं .
यानी यह खतरा 2.3 फीसदी तक कम हो जाएगा . लगातार बैठने से होनी वाली मौतें सबसे ज्यादा लेबनान में हुईं . यहां यह आंकड़ा 11.6 फीसदी पाया गया . नीदरलैंड 7.6फीसदी, डेनमार्क 6.9 फीसदी है.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सावधान! पनीर खाना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Next Article पुणे में विराट महिला सम्मेलन “ऊर्जा” का भव्य आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?