अमराईवाडी। शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में केंद्र द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी द्वारा आयोजित प्लास्टिक मुक्त भारत महाअभियान के तहत कार्यशाला, ड्राइंग कॉम्पिटिशन और रैली का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में तुलसी अमृत निकेतन संस्थान (हॉस्टल) कानोड़ राजस्थान के 100 बच्चों टीचर्स की उपस्थिति रही। ये बच्चे प्रवास के लिए आए हुए थे। इनका अमराईवाडी में 2 दिन रुकना हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण तुलसी अमृत निकेतन संस्थान के बच्चों ने अणुव्रत गीत के द्वारा किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है?, किस तरह से पर्यावरण को प्रदूषित करता है? हमारे लिए किस तरह नुकसानदायक है? इस बारे में बताते हुए कहा- हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए और अन्य प्लास्टिक का भी जितना हो सके कम उपयोग करना चाहिए। मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि सरकार एक कदम बढ़ाएगी और हम सब साथ देंगे तो हम सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से हटा देंगे। सभी बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
तेरापंथी सभा कानोड के अध्यक्ष श्रीमान कन्हैयालालजी ने महिला मंडल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरणा दी। कुछ बच्चों ने ड्राइंग कंपटीशन में भी भाग लिया और सुंदर ड्राइंग बनाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन लक्ष्मी सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बच्चों का, सभी टीचर्स का एवं महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी देवी बडाला एवं कार्य समिति सदस्य श्रीमती रेखा एस चिप्पड़ का पूरा सहयोग रहा। साध्वीश्रीजी से मंगल पाठ सुनकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के पश्चात आई स्पोर्ट फार्म भी भरवाए गए। यह जानकारी विशाल जैन ने दी।
अमराईवाडी में प्लास्टिक मुक्त भारत महाअभियान

