सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संसद का नया भवन होगा पांच सितारा सुविधाओं से लैस, 1000 सांसदों के बैठने की होगी व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

संसद का नया भवन होगा पांच सितारा सुविधाओं से लैस, 1000 सांसदों के बैठने की होगी व्यवस्था

Last updated: October 26, 2019 10:55 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली का चेहरा बदलने की पहल शुरू कर दी गई है। संसद भवन को पांच सितारा बनाने की तैयारी चल रही है। आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से युक्त होने की वजह से देश के नये संसद भवन पर साइबर हमला संभव नहीं होगा। नया संसद भवन भूकंपरोधी और फायरप्रूफ होगा। प्रस्तावित योजना में अगले ढाई सौ साल तक की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। परियोजना के समय पर पूरा करने के लिए कंसलटेंट कंपनी काचयन किया गया है, जो आइडिया, डिजाइन और प्लानिंग के साथ क्रियान्वयन का काम भी करेगी।
आर्किटेक्चर के आइडिया देने के लिए वैश्विक टेंडर
चयनित कंसलटेंट कंपनी के मसौदे को मंजूरी के बाद उस पर लोगों की राय लेने के लिए वेबसाइट पर डाला जाएगा। डिजाइन व आर्किटेक्चर के आइडिया देने के लिए वैश्विक टेंडर में कुल 24 कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से प्रक्रिया के बाद छह को चुना गया था। प्रो. पीएसएन राव की छह सदस्यीय समिति अंत में एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया। कंपनी को शुल्क के रूप में 229 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह कंसलटेंट कंपनी परियोजना के आर्किटेक्चर और डिजाइनिंग के साथ क्रियान्वयन कराने का कार्य भी करेगी, जबकि परियोजना की नोडल एजेंसी सीपीडब्लूडी होगी।
निर्माण में आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसके निर्माण में आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। पुरी शुक्रवार को यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि संसद के नये भवन, कामन सेंट्रल सचिवालय और सेंट्रल विस्टा के निर्माण जैसे अत्यंत अहम कार्य के लिए एक विश्व स्तरीय कंपनियों को अनुबंधित किया जाएगा।
नया संसद भवन साइबर क्राइम मुक्त
केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताया नया संसद भवन परिसर में साइबर क्राइममुक्त होगा। भवन को फायरप्रूफ बनाने के लिए वैश्विक आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। शहरी विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेक्नोलॉजी के लिए कहीं भी संपर्क किया जा सकता है। यह इमारत ढाई सौ साल की जरूरतों के हिसाब से बनाई जाने वाली है। इसके निर्माण में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा सकती है।
एक हजार से अधिक सांसदों के बैठने की व्यवस्था
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री पुरी ने बताया कि संसद के नये भवन में एक हजार से अधिक सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभी सांसदों के साथ उनके स्टाफ के लिए भी अलग-अलग कमरे दिये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 10 से 15 लाख वोटरों के प्रतिनिधियों को संसद भवन में बैठने की उचित व्यवस्था तो होनी ही चाहिए। पुराने संसद भवन के उचित उपयोग पर विचार किया जा सकता है। हेरिटेज भवन के तौर पर उसका बाहरी हिस्सा जस का तस बना रहेगा, जबकि अंदरुनी हिस्से में बदलाव किये जाने की संभावना है।
12450 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान

सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि देश की शान से जुड़े इस प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसमें सबसे अच्छे वास्तुकारों के साथ प्लानिंग भी भविष्य को ध्यान में रखकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि मई 2020 तक सारे निर्माण कार्य चुनी कई कंपनियों को आवंटित कर दिये जाएंगे। सीपीडब्लूडी के डायरेक्टर जनरल प्रभाकर सिंह ने बताया कि पूरी परियोजना की नोडल एजेंसी के रूप में उनका विभाग काम करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि संसद भवन की नई इमारत, कामन केंद्रीय सचिवालय और सेंट्रल विस्टा का काम कराने के लिए प्राथमिक तौर पर 12450 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। नार्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतों को भूकंपरोधी ट्रीटमेंट की सख्त जरूरत है, जिसे इसी दौरान पूरा किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन समेत इन हेरिटेज इमारतों को संरक्षित किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिवाली पर 37 साल बाद बना महासंयोग महालक्ष्मीजी की कृपा बरसाएगा
Next Article अमराईवाडी में प्लास्टिक मुक्त भारत महाअभियान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?