सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी ने कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की टीम ने ईमानदारी से काम किया, जनता ने फिर विश्वास जताया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मोदी ने कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की टीम ने ईमानदारी से काम किया, जनता ने फिर विश्वास जताया

Last updated: October 25, 2019 10:28 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा- महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा के हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया, जो आशीर्वाद दिए, इसके लिए मैं उनका अंत:करण से धन्यवाद करता हूं।

मोदी ने कहा- दोनों मुख्यमंत्रियों की टीम ने 5 साल तक दोनों राज्यों की सेवा की

  • ‘‘भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई, वहां पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथक प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी अभिनंदन करता हूं।’’
  • ‘‘दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र जी और मनोहर जी का पहला ही अनुभव था। यह दोनों पहले कभी किसी सरकार में मंत्री भी नहीं थे। महाराष्ट्र में हमें पहले चुनाव में बहुमत मिला था। हरियाणा में भी हमें बहुमत मिला था। दोनों मुख्यमंत्रियों और उनकी टीम ने 5 साल तक दोनों राज्यों की सेवा की। ईमानदारी के साथ राज्य के विकास के लिए, जनता की भलाई के लिए कार्य करते रहे। उसका परिणाम है कि आज जनता ने उन पर विश्वास जताया है।’’
  • ‘‘उनके नेतृत्व में आने वाले 5 साल दोनों राज्यों के विकास को ऊपर ले जाने वाला कार्यकाल रहेगा। जो राजनीतिक पंडित आज इस चुनाव नतीजों का एनालिसिस कर रहे हैं, हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है। वह इसलिए क्योंकि आमतौर पर इन दिनों एक सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करके उसके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम हैं। एक आती है, 5 साल पूरे करती है, फिर दूसरी आती है। ऐसे वातावरण में दोबारा विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त कर के आना यह बड़ी बात है।’’
  • ‘‘50 साल में पहली बार देवेंद्र फडणवीस जी को पूरे 5 साल तक महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका मिला। देश की आर्थिक राजधानी, दुनिया में देश के प्रभाव को बढ़ाने वाले राज्य में पॉलिटिकल स्टैबिलिटी काफी मायने रखती है। लेकिन यहां कोई पार्टी एक मुख्यमंत्री लेकर चल नहीं पाई। भाजपा-शिवसेना पिछले चुनाव में आमने-सामने लड़े। लेकिन चुनाव के बाद जब जनता ने तय कर लिया कि भाजपा-शिवसेना अलग नहीं चल सकते। साथ चलना पड़ेगा।’’
  • ‘‘इसके बाद दोनों पार्टियों ने राज्य को शासन दिया। इस बार भी हमारे गठबंधन को जनता ने विजयी बनाया है। यहां भी पूरी तरह नया नेतृत्व है। लेकिन यहां सरकार बिना दाग लगे चली। हमारे यहां ट्रेंड हर 5 साल में सरकार बदलने का है, लेकिन यहां जनता का हमें दोबारा सत्ता पर बिठाने का निर्णय, पार्टी पर जनता के विश्वास को प्रकट करता है। मैं दोनों राज्यों की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपका प्यार पाने के लिए हम और मेहनत करेंगे। त्याग और तपस्या में कोई कमी नहीं करेंगे। आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए भरसक कोशिश करेंगे।’’
  • ‘‘केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में भाजपा की जहां सरकारे हैं, वे अलग उत्साह से मेहनत करती हैं। जहां अलग दलों की सरकारें आई हैं। वहां उनका समय योजनाओं का नाम बदलने में जाता है। वे एक-दो साल यूं ही खराब कर देते हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ाई जाती हैं। आने वाले दिनों में जनता का यह बढ़ता हुआ प्यार, हमारी जिम्मेवारियों को भी बढ़ाता है। हम जनता के विश्वास पर खरे उतरने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।’’
  • पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘आज दोनों राज्यों में भाजपा की विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं। मैं महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को हृदय से बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं। महाराष्ट्र में भाजपा-सेना गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहा है। हरियाणा में गत विधानसभा चुनावों से हमने 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और सबसे बड़े दल बन कर उभरे हैं।’’
  • ‘‘मित्रों, आज मैं आपके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि मोदी-2 के पहले दोनों चुनाव भाजपा जीत कर आगे बढ़ रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र में कभी हम मुख्यमंत्री नहीं बना पाए थे। 2014 में देश की जनता ने परिवर्तन किया। मोदीजी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत देकर चुनाव जिताया। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी।’’
  • शाह ने कहा, ‘‘भाजपा के दोनों नेताओं ने जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया। फडणवीस जी और खट्टर जी के पांच साल पूरे करने के बाद, जब चुनाव का नतीजा आया, तो दोनों जगह भाजपा की विजय हुई है। मित्रों, देश में भी 2019 में देश की जनता ने पहले से अधिक सीटें देकर, पहले से अधिक मत देकर, देश का प्रधानमंत्री बनाने का जनादेश दिया। 5 महीने के अंदर मोदी-2 सरकार ने ढेर सारे काम स्पीड के साथ और सटीकता से किए हैं, जो 5 साल में सरकार न कर पाए, वो मोदी सरकार ने 5 महीने में कर दिया है।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संशोधित आरटीआइ कानून लागू, सरकार का दावा- पुराने RTI Act को दी गई मजबूती
Next Article भाजपा आलाकमान के साथ चर्चा के लिए खट्टर दिल्ली रवाना, महाराष्ट्र में उद्धव विधायकों के साथ बैठक करेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?