ममता शर्मा की मधुर रोमांटिक धुन जो आपकी आत्मा को रोमांचित कर देगी। हाल ही में ममता शर्मा ने अपने रोमांटिक म्यूजिक वीडियो यारा-2 की सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में ज़ैन इमाम, अरिश्फ़ा खान और लकी डांसर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। बता दें कि ममता शर्मा का ये म्यूजिक वीडियो यारा-2 भी पहले वाले सॉन्ग की तरह ही बेहद रोमांटिक है।
इस गीत में ममता शर्मा, ज़ैन इमाम और टिक टॉक के सितारे अरशिफ़ा खान, लकी डांसर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। मुन्नी बदनाम हुई और टिंकू जिया जैसी कई हिट नंबर देने के साथ, ममता शर्मा ने अपने दर्शकों को एक बार फिर से एंटरटेन किया है।
ममता शर्मा ने कहा कि “यारा एक बहुत बड़ा हिट था। यारा के लिए हमें जो प्यार मिला उसने हमें यारा 2 लाने के लिए उकसाया। मुझे उम्मीद है कि हम अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और इसे उतना ही प्यार करेंगे जितना कि यारा को“
ममता शर्मा ने दी म्यूजिक वीडियो ‘यारा-2’ की सक्सेस पार्टी

