मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज फैसले का दिन है, क्योंकि आज जनादेश आएगा और फिरब स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में किसके सिर इस बार फिर ताज सज रहा है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना की वापसी के आसार दिख रहे हैं वहीं हरियाणा में अब भी कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।
ठाकरे ने कहा कि सीएम पद पर कौन होगा ये तय नहीं। अमित शाह से मिलकर होगी फॉर्मूले पर बात। ठाकरे ने कहा कि जनदेश सबकी आंखें खोलने वाला, इसका सम्मान करें। हम पांच साल जनता के उम्मीदों के अनुसार काम करेंगे। राज्य में बीजेपी शिवसेना के गठबंधन की सरकार बनेगी।

