पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा तेरापंथभवन पनवेल में नवरात्रि व दीपोत्सव का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की शुरूवात सोनिका बाफ़ना कल्पना बाफ़ना स्वीटी बाफ़ना भावना बाफ़ना के मंगलाचरन से हुई ।
साथ ही आयोजन समिति की अलका मेहता सीमा बाबेल दीप्ति सामर कविता मेहता रेखा बाफ़ना नीता परमार के स्वागत डान्स द्वारा कार्यक्रम की शुरूवात हुई!कार्यक्रम का संचालन दिप्ती सामर ओर सीमा बाबेलने किया। मंडल संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने सभी प्रायोजकों कांता काँठेड माधुरी बाफ़ना प्रीति संचेती पिंकी मेहता सुनिता बोहरा का स्वागत किया व जज ममता दोषी का भी स्वागत किया। उसके बाद फ़ैमिली डान्स प्रतियोगिता रखी गयी। ज़िसमें रचना व मिधा बाफ़ना प्रथम ओर तारा डिम्पल चोधरी द्वितीय व सोनिका स्वीटी हियान कुहू बाफ़ना तृतीय रहे। कंदील मेकिंग प्रतियोगिता में शिल्पा कोठारी प्रथम ओर भारती बाफ़ना द्वितीय रहे। पुष्पा बाफ़ना हेमा भारती रेखा ऊर्जिता विदित ललिता अर्पिता बापना परिवार ने आज के माडर्न ज़माने की मॉडर्न रामायण सुंदर फ़ेमेलि ड्रामा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व संयोजिका नीता परमार सह संयोजिका सीमा बाबेल का मंडल द्वारा सम्मान किया गया। जैन विध्या में उतीर्ण परीक्षार्थियों को उनके प्रमाणपत्र वितरित किए गए जिसमे प्रभारी ललिता चोर्डिया ओर हेमा कोठारी का सहयोग रहाँ। पेतालीस वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आयोजित गेम में शांता बाफ़ना प्रथम बेबी सामर द्वितीय रहे। उसके बाद महिलाओं ओर कन्याओ ने डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया। संयोजिका ज्योति बाफ़ना सह संयोजिका वर्षा चंडालिया डिम्पल चोधरी ने सभी प्रायोजकों ओर आयोजन में सहयोगियों ओर सम्पूर्ण महिला मंडल का ईश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा नवरात्रि ओर दीपोत्सव का आयोजन

