राइजिंग स्टार सिंगर पलाश मुछाल ने आखिरकार अपना नया गाना ‘आखरी बार’ रिलीज कर दिया है। पलाश ने मंगलवार दोपहर को मुंबई में अपने इस गाने को लांच किया। पलाश के इस गाने में पार्थ समथान और चर्चित डांसर शक्ति मोहन नजर आ रही हैं।
इस गाने की लांच पार्टी पर पार्थ समथान, शक्ति मोहन, पलाश मुछाल और रैपर पेरी जी बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं इस लांच पार्टी में पलाश का हौसला बढ़ाने उनकी बहन पलक मुछाल भी पहुंची थीं। जहां अपने इस गाने के बारे में बात करते हुए पार्थ ने कहा ” जो रोमांस हम स्क्रीन पर करते वो बहुत ही अलग होता है, लेकिन इस गाने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि इस गाने के साथ लिप्सिंग करना भी आसान नहीं था।
वहीं शक्ति मोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया ” मुझे इस गाने के पोस्टर को लेकर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन मैंने अभी तक उन्हें ज्यादा पढ़ा नहीं है। पार्थ के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था। शूटिंग को लेकर पहले में बहुत ही नर्वस थी।लेकिन सेट पर पलाश और पार्थ ने मेरा बहुत साथ दिया। इस गाने को आज मैंने यहां पहली बार देखा वाकई ये बहुत अच्छा बना है। जिसे देख मुझे लगता है ये खूब वायरल होगा।”
पलाश ने भी गाने के बारे में बात करते हुए बताया कि ”जब मैं इस गाने को लिख रहा था उस वक्त मैंने ये गाना सिर्फ पार्थ को अपने दिमाग में रख कर लिखा था। पार्थ एक कमाल का परफॉर्मर तो है ही इसके साथ ही मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी है। जिस वजह से उसके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया।
पलाश मुछाल का गाना ‘आखरी बार’ रिलीज, पार्थ समथान और शक्ति मोहन ने बिखेरे जलवे

