सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: NCRB के आंकाड़ों पर मायावती बोलीं, यह बड़े दुःख व चिन्ता की बात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

NCRB के आंकाड़ों पर मायावती बोलीं, यह बड़े दुःख व चिन्ता की बात

Last updated: October 23, 2019 12:37 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:बसपा सुप्रीमो मायावती ने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी ने काफी विलम्ब के बाद अपराधों के संबंध में जो आंकड़े देश-दुनिया के सामने पेश किए हैं वे आज मीडिया जगत में स्वाभाविक तौर पर बड़ी-बड़ी सुर्खियों में हैं तथा वे भारत की छवि को बेहतर बनाने वाले हरगिज नहीं हैं जो बड़े दुःख व चिन्ता की बात है।

मायावती ने कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश में हर प्रकार के अपराधों में भी खासकर महिला सुरक्षा के मामले में केन्द्र व राज्य सरकारों को पूरी ईमानदारी के साथ बहुत कुछ करने की सख्त जरूरत है। यूपी का सबसे ज्यादा बुरा हाल है और यह तब है जब केन्द्र व राज्य में भी एक ही पार्टी बीजेपी की सरकार है।

NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, महिलाओं के प्रति अपराध में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में हालांकि हत्याओं की दर में कमी आई।

दो साल के अंतराल के बाद यह रिपोर्ट बीते सोमवार नई दिल्ली में जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार 2017 में हत्या जैसे जघन्य अपराध में उससे पहले के दो वर्षों के मुकाबले कमी आई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में प्रदेश में 4324 हत्याओं के मामले दर्ज हुए जबकि इससे पहले 2015 में ऐसे 4732 और 2016 में 4889 अपराध दर्ज किए गए थे।

हालांकि यह आंकड़ा अब भी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। जघन्य अपराधों की बात करें तो 2017 में ऐसे कुल 64450 अपराध दर्ज किए गए थे जबकि 2016 में 65090 और 2015 में 50,975 ऐसे अपराध प्रदेश में दर्ज किए गए थे।

महिलाओं के प्रति अपराध
वर्ष 2017 में यूपी में महिलाओं के प्रति कुल 56011 अपराध दर्ज हुए जबकि पूरे देश में उस वर्ष ऐसे कुल 3.60 लाख अपराध दर्ज किए गए थे। वर्ष 2015 में प्रदेश में महिलाओं के प्रति कुल 35908 और 2016 में 49262 अपराध दर्ज किए गए थे। इनमें से 2524 मामले दहेज हत्या, 12600 घरेलू हिंसा और 15,000 अपहरण के मामले थे। 2017 में प्रदेश में बलात्कार के कुल 4246 मामले दर्ज हुए।

देश में इस मामले में नम्बर दो पर मध्य प्रदेश रहा। प्रदेश में बलात्कार के 4246 मामलों में से 3816 मामलों में बलात्कार करने वाला पीड़िता को अच्छी तरह जानने वाला निकला। 2308 बलात्कार के मामले पारिवारिक मित्र, नौकर, पड़ोसी या किसी अन्य जानने वाले व्यक्ति ने अंजाम दिए।

सिर्फ 261 ऐसे मामले थे जिनमें बलात्कार परिवार के ही किसी सदस्य द्वारा किया गया। 1247 मामलों में बलात्कार सोशल मीडिया के आनलाइन रहने वाले मित्र या लिव-इन-में रहने वाले पार्टनर द्वारा किया गया। महिलाओं के प्रति अपराध में दोषियों को सजा दिलवाने की दर 66 प्रतिशत रही जबकि लम्बित मामलों की दर 91 प्रतिशत रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अदालत ने कहा सहमति से बना संबंध बलात्कार नहीं
Next Article भारत-बांग्लादेश मैच देखने आएंगी शेख हसीना, बीसीसीआई मोदी को भी न्योता देगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?