कोलकाता। रतनगढ़ के माननीय श्री बुधमल जी दुगड़ परिवार , साउथ सभा कोलकाता, महावीर सेवा सदन कोलकाता द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवा कैम्प का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा कैम्प में आँखों का निःशुल्क निरीक्षण , नजर के चश्मों का वितरण एंव मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा की व्यवस्था के बी डी फाउंडेशन के सौजन्य से तेरापंथ साउथ सभा (कोलकाता) में की गई। इसमें १५७ मरीज इससे लाभान्वित हुये, १४२ चश्मों का वितरण, १६ दवाईयां वितरित और ६ मरीजों का मोतियाबिंद आप्रेशन के लिये निर्धारित किये। यह जानकारी हमारे कोलकाता संवाददाता सुरेन्द्र मुनोत ने दी ।
कोलकाता में निःशुल्क चिकित्सा सेवा कैम्प का आयोजन

