सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान केवल भारत की समस्या नहीं, यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पाकिस्तान केवल भारत की समस्या नहीं, यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती

Last updated: October 21, 2019 4:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि भारत का पड़ोस अब केवल उसकी समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक चुनौती बन गया है। माधव ने कहा कि लोकतांत्रिक दुनिया को साथ में आना चाहिए तथा पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य करना चाहिए जो एक वैश्विक समस्या बन गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों तथा दोनों देशों के बीच संवाद की गुंजाइश के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि पिछले सात दशक में रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध रखने में निश्चित रूप से खुशी होगी लेकिन सबसे पहले उसे सीमापार आतंकवाद के प्रमुख मुद्दे पर ध्यान देना होगा।

अमेरिका-भारत सामरिक संबंध फोरम द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे माधव ने कहा, ”आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां पाकिस्तान को अब केवल भारत ही मुश्किल संबंधों के तौर पर नहीं देखता। दुनिया के कई देश पाकिस्तान को ऐसे चिंता के मुद्दे के तौर पर देखते हैं जहां खासतौर पर पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के बारे में बात हो रही है।

माधव ने कहा कि एक वक्त था जब देश भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की सलाह देते थे लेकिन आज कोई ऐसा नहीं कर रहा क्योंकि पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बन गया है। जम्मू कश्मीर के भाजपा मामलों के प्रभारी माधव ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर के बारे में पाकिस्तान ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, वह वैश्विक समुदाय के सामने अलग-थलग पड़ गया है।

उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान सरकार देश के आंतरिक मामलों का प्रबंधन करने के संबंध में वाकई गंभीर नहीं है जो सर्वोच्च प्राथमिकता या प्रतिबद्धता होनी चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पड़ोस में ऐसे हालात हैं। एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान पर लागू पाबंदियों के बारे में माधव ने कहा कि वह काली सूची में आने से बाल-बाल बचा है लेकिन कोई नहीं जानता कि अगले साल फरवरी में क्या होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हनीट्रैप मामले में बार-बार एसआईटी प्रमुख बदलने पर कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Next Article आकाश मिसाइल पाकिस्तान और चीन सीमा पर तैनात होगी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर
entertainment
November 7, 2026
दिवाली से पहले ‘रामायणम्’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई
entertainment
November 7, 2026
कुणाल कपूर ने साझा की ‘रामायण’ के सेट की झलक, बोले- ‘छोटे सपने न देखने वालों का जुनून देखकर बहुत कुछ सीखा
entertainment
November 7, 2026
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?