मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की चौकानी वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें ये बताया गया है कि
916 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा एडीआर की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन 916 उम्मीदवारों में से 600 के
खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले है।
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 3237 उम्मीदवारों में से 3112 की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे का
अध्ययन किया गया है। इसमें 692 राष्ट्रीय पार्टी के हैं, जबकि 300 राज्य स्तर की पार्टियां है और 761 रजिस्टर्ड अनरिकॉगनाइज पार्टी के है और 1359
निर्दलीय उम्मीदवार हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 125 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका विश्लेषण नहीं किया जा सका है। क्योंकि उनके हलफनाने
उपलब्ध नहीं हो सके।
पार्टी वाइज बात करे तो रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी के 162 उम्मीदवारों के विश्लेषण में से 96 उम्मीदवार ऐसे मिले जिनके खिलाफ आपराधिक
मामले हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 147 प्रत्याशियों के विश्लेषण में से 83 और शिवसेना के 124 प्रत्याशियों के विश्लेषण में से 75 ने अपने खिलाफ
आपराधिक मामला होने की जानकारी दी है।
इसी तह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 116 उम्मीदवारों के विश्लेषण में से 73, मनसे के 99 उम्मीदवारों के विश्लेषण में से 49, बसपा के 246 उम्मीदवारों के
विश्लेषण में से 52 और स्वतंत्र 1359 उम्मीदवारों के विश्लेषण में से 280 ने अपने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामें में अपने खिलाफ आपराधिक
मामले होने की जानकारी दी है। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

