सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जनरल रावत ने कहा- 2024 तक हमारा रक्षा निर्यात 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जनरल रावत ने कहा- 2024 तक हमारा रक्षा निर्यात 35 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा

Last updated: October 18, 2019 5:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को स्वदेशी रक्षा उपकरण निर्यात संघ के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ अपने सुरक्षाबलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का उत्पादन नहीं कर रहे, बल्कि धीरे-धीरे एक रक्षा निर्यात उद्योग बन रहे हैं। मौजूदा समय में हमारा रक्षा निर्यात सालाना 11000 करोड़ रुपए है जो 2024 तक बढ़कर दोगुना से ज्यादा मतलब 35,000 करोड़ रुपए हो जाएगा।’’

जनरल रावत ने कहा, ‘‘शांति और स्थिरता बहाल रखने के लिए सशस्त्र बलों को उनके द्वारा अपेक्षित कार्यों को पूरा करने के योग्य होना चाहिए। इसके लिए हमें अच्छे ढंग से प्रशिक्षित मानव संसाधन, सैनिक, नाविक और वायु सैनिक चाहिए, जो सशक्त हों। मेरा विश्वास है कि सैनिकों को अच्छा प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण हथियार और उपकरण उपलब्ध करवाकर ही सशक्त किया जा सकता है।’’

‘स्वदेशीकरण के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध’

जनरल रावत ने कहा, ‘‘हम न केवल संख्या के आधार पर, बल्कि सघन युद्ध अनुभव, पेशेवर रवैये और गैर-राजनीतिक प्रकृति के कारण दुनिया के अग्रणी सशस्त्र बलों में से एक हैं। पिछले कुछ साल में भारत के रक्षा क्षेत्र में ऊर्जा भरने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। साथ ही कुछ योजनाएं शुरू की गई हैं। हम अपने स्वेदशीकरण के मूल्यों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध हैं।’’

अगला डिफेंस एक्सपो फरवरी 2020 में होगा

सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम पारदर्शिता को भी काफी महत्व देते हैं। सेना की समस्याओं और विवादास्पद बयान हर साल स्पष्ट राय प्राप्त करने के लिए उद्योगों को जारी किए जाते हैं। उद्योगों ने भी इसके प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अगला डिफेंस एक्सपो फरवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में होगा। इसमें कई आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित होंगे। इनमें से कुछ उपकरण प्रमाणित किए जाएंगे।

सामूहिक सैन्य क्षमता में विश्वास करते हैं: नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना सामूहिक सैन्य क्षमता में विश्वास करती है। यह जरूरी नहीं कि एक राष्ट्र के पास सभी क्षमताएं हों। हमें एक-दूसरे से सीखना होगा। सेशेल्स और मॉरीशस समुद्री पर्यावरण के संरक्षण के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं। म्यांमार स्वदेशी जहाज निर्माण का अच्छा उदाहरण है। भारतीय नौसेना के लिए सहयोग एक महत्वूपर्ण शब्द है।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 325 भारतीय स्वदेश लौटे
Next Article ‘से नो टू प्लास्टिक प्रोग्राम’ में नेरुल महिला मंडल को मध्यम श्रेणी में प्रथम स्थान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?