मुंबई:वरुण धवन इन दिनों फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। इसकी शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई गई थी। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट एक्ट्रेस सारा अली खान नजर वाली हैं। फिल्म कुली नंबर 1 के बाद वरुण धवन के हाथ एक और फिल्म हाथ लगी है। वरुण ने नई अपकमिंग फिल्म एक बायोपिक फिल्म है जो परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जीवन पर आधारित होगी। इस बात की जानकारी वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वे परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक कर रहे हैं। फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इसका डायरेक्शन ‘बदलापुर’ बनाने वाले श्रीराम राघवन करेंगे।
अपनी आगामी और इस बयोपिक के बारे में वरुण ने लिखा है- ये मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं देश के एक सैनिक का रोल करूं। यह मेरी एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है। अब और इंतजार नहीं कर सकता कि श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अरुण खेत्रपाल की यह फिल्म बिग स्क्रीन पर लाई जा रही है। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में अलग ही विजन होता है, लेकिन इस बार इमोशन भी है। उम्मीद करते हैं कि मुकेश खेत्रपाल और पूना हॉर्स को गर्व महसूस करवा सकें। जय हिन्द दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको निराश नहीं करूंगा।
गौरतलब है कि इस बार वरुण धवन बड़े पर्दे पर 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल का रोल निभाएंगे। इस फिल्म के एलान के बाद इतना तो तय है कि वरुण धवन के फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे क्योंकि वो पहली बार वरुण एक आर्मी ऑफिसर की बायोपिक में काम करते देखेंगे
परमवीर चक्र विजेता की भूमिका में नजर आएंगे वरुण धवन

