मुंबई:तापसी पन्नू ने एक दिल दहलाने वाली पोस्ट साझा की, क्योंकि उन्होंने अपने अगली फिल्म थप्पड़ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही एक्ट्रेस ने कहा कि निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करना कभी-कभी ‘एक अभिशाप’ हो सकता है। इसके साथ ही दिया मिर्जा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ‘कुछ कहानियाँ हम सब से बड़ी होतीं हैं! इस #Thappad की गूँज दूर तक जाएगी। कुछ कई अविश्वसनीय महिलाएं जो इस शानदार फिल्म का हिस्सा हैं…थैक्यू अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू। यह फिल्म भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित हैं और फिल्म अगले साल 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है।
आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पर जो नोट लिखा उसकी काफी चर्चा की जा रही है। एक तरफ एक्ट्रेस ने शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने अनुभव सिन्हा के साथ अपने बॉन्ड के बारे में भी बातें की हैं। अपनी पोस्ट में तापसी ने लिखा है कि ‘फाइनल पैकअप। 31 दिन तूफान से भी तेज गुजर गए लेकिन उसका असर भी उतना ही रहा। मैं अपनी किस्मत को धन्यवाद देती हूं कि मुझे ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करने को मिला। (और मैं दोगुनी लकी हूं।) लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है उनके साथ काम करना एक श्राप जैसा है। सहजता का श्राप, सबकुछ आसान होने का श्राप, कॉम्पलेक्स इमोशन को भी सरल कर देने का श्राप, सीखने के लिए इतना कुछ और इतनी खुशी। सिर्फ एक चीज जो कम थी वह हैं दिन। यहां से आगे बढ़ना बहुत कठिन है। अनुभव सिन्हा, मैं एक ऐक्टर के तौर पर नहीं तो एक डायटीशियन के तौर पर तो आपके पीछे पड़ी रहूंगी।’
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ काम करना एक अभिशाप जैसा है:तापसी पन्नू

