चलथान (गुजरात)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चलथान के तत्वावधान में “सुने वक्त की पुकार, करें प्लास्टिक को इनकार”के अंतर्गत प्लास्टिक बहिष्कार महा अभियान की शुरुआत का आगाज किया। कार्यक्रम में शुगर फैक्ट्री के चेयरमैन, ग्राम पंचायत के सरपंच, रोटरी क्लब के अध्यक्ष,चलथान सभा के अध्यक्ष, युवक परिषद के अध्यक्ष, महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य के अंतर्गत कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की। महिला मंडल की बहनों ने महाप्रज्ञ अष्टकम से मंगलाचरण किया। साध्वी प्रमुखा श्री जी का वाचन महिला मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमती बाली खाब्या ने किया। अध्यक्षा श्रीमती मीना जी नौलखा ने अपने स्वागत वक्तव्य में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और प्लास्टिक बहिष्कार महा अभियान के बारे में बताया। रेलवे स्टेशन, बाजार, बस स्टेशन सभी सार्वजनिक क्षेत्र पर पोस्टर लगवाए एवं कपड़े से बनी हुई थैली का वितरण किया। पूरे बाजार में महिला मंडल की बहने, पूरी तेरापंथ सभा, युवक परिषद द्वारा रैली निकाली गई।
स्टेशन मास्टर को भी कपड़े से बनी हुई थैली भेंट की। बाजार में महिला मंडल की बहनों द्वारा नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति की गई। आभार व्यक्त श्रीमती निशा नौलखा ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निर्मला बाफना ने किया। यह जानकारी अध्यक्षा मीना नौलखा एवं मंत्री लता दक द्वारा प्रदान की गई।
चलथान में हुआ प्लास्टिक बहिष्कार महा अभियान की शुरुआत

