मुंबई:टीवी के सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नई कोमोलिका की एंट्री हो चुकी है। इसमें हिना खान को आमना शरीफ ने रिप्लेस किया है। ये खबर पहले ही सामने आ गई थी लेकिन अब आमना शरीफ का कोमोलिका के रूप में फर्स्ट लुक सामने आया है। हिना खान की तरह ही इन्हें भी वही लुक दिया गया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
बंजारा लुक में नजर आ रही आमना शरीफ काफी खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही में एकता कपूर ने आमना शरीफ के साथ दोबारा काम करने की खुशी जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे आमना संग दोबारा काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
वहीं आमना शरीफ ने कहा था कि कोमोलिका का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसे लेकर उन्हें काफी तैयारियां करनी हैं। ये एक ऐसा किरदार है जो उन्हें एक्टिंग के करियर में चैलेंज करता है। और वे इसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आपको बता दें कि आमना शरीफ पहली बार एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगी जो देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।
‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मारी नई कोमोलिका ने एंट्री

