सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रधानमंत्री के लिए नया बोइंग 777 आएगा, इसे वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

प्रधानमंत्री के लिए नया बोइंग 777 आएगा, इसे वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे

Last updated: October 10, 2019 12:03 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री का विमान अब वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे। इसके लिए एयर इंडिया वायुसेना के करीब 10 पायलटों को प्रशिक्षण देगी। यह पहली बार होगा कि एयर इंडिया के पायलट प्रधानमंत्री का ‘एयर इंडिया वन’ विमान नहीं उड़ाएंगे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए 2 नए बोइंग 777 एयरक्राफ्ट आएंगे, जो जुलाई 2020 से उड़ान भरेंगे।
इन नए बोइंग का रखरखाव एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (एआईईएसएल) द्वारा ही किया जाएगा। यह एयर इंडिया की ही सहायक कंपनी है।
अभी तक ये स्थिति
अभी तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए एयर इंडिया का बोइंग 747 विमान इस्तेमाल करते हैं। इस विमान को एयर इंडिया वन कहा जाता है। भारतीय उच्चाधिकारियों के लिए एयर इंडिया के पायलट ही बोइंग 747 एयरक्राफ्ट उड़ाते हैं और एआईईएसएल इनका रखरखाव करती है।
अगले साल मिलेंगे बोइंग 777
एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक, ‘‘भारत को अमेरिका से दो बोइंग 777 अगले साल तक मिल जाएंगे। इन्हें एयर इंडिया वन कहा जाएगा। इन विमानों को केवल वायुसेना के पायलट उड़ाएंगे। ये एयरक्राफ्ट राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए होंगे।’’
अफसर ने यह भी बताया कि वायुसेना के 4-6 पायलटों को बोइंग 777 के लिए एयर इंडिया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बाकी पायलटों की भी ट्रेनिंग जल्द होगी।
मिसाइलों से लैस होगा बी777
बोइंग 777 स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस होंगे। इन मिसाइलों को लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटरमेजर्स (एलएआईआरसीएम) और सेल्फ प्रोटेक्शन सूइट (एसपीएस) कहा जाता है। इसी साल फरवरी में अमेरिका ने 190 मिलियन डॉलर कीमत वाले दो डिफेंस सिस्टम भारत को देने पर सहमति जताई थी।
एयर इंडिया पर 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो चुका है, लिहाजा केंद्र सरकार विनिवेश की योजना बना रही है। प्रक्रिया नवंबर से शुरू हो सकती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जर्मनी में बंदूकधारी ने यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर 2 लोगों को मारा, सिर पर लगे कैमरे से लाइव स्ट्रीमिंग की
Next Article वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप:मैरीकॉम सेमीफाइनल में पहुंचीं, टूर्नामेंट में आठवां पदक पक्का किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?