नालासोपारा। नालासोपारा के दामोदर हॉल स्थित गुरु आनंद अम्बेश दरबार में विराजित डॉ. धर्मशिला जी महाराज की सुशिष्या पूज्य डॉ. चारित्रशिला जी महाराज, डॉ. भक्तिशिला जी महाराज एवं मैत्रीशिला जी महाराज के सानिध्य में दशहरा के मौके पर विशेष महामांगलिक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
श्रावक-श्राविकाओं से खचाखच भरे दामोदर हॉल में सभी को संबोधित करते हुए डॉ. चारित्रशीलाजी महाराज ने महामांगलिक की महिमा बताई और कहा कि जो भाग्यशाली होते हैं, वही यह महामांगलिक सुन पाते हैं। इसके सुनने से जीवन में सुख और शांति आती है।
डॉ. भक्तिशिला जी महाराज ने आज अपना मौन व्रत खोला और उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मांगलिक सुनाया। मैत्रीशिला महाराज ने महामांगलिक सुनाने में चारित्रशिलाजी महाराज एवं भक्तिशिलाजी महाराज का साथ दिया एवं सभी से इस सुअवसर पर धर्म, आराधना, जप, तप एवं चरित्र निर्माण की अपील की। महाप्रसादी के रूप में अभिमंत्रित खीर का वितरण किया गया। जिसके लाभार्थी रमेशकुमार धर्मरश्चन्द इंटोदिया रहे। आज पूरा हॉल श्रावक-श्राविकाओं से भरा हुआ था।
जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र इंटोदिया ने बताया कि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नालासोपारा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्यामंडल के अधिकतर पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। ऐसे कार्यक्रमों से श्रावक-समाज के कल्याण का मार्ग खुलता है। इसके लिए उन्होंने सतियाजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
नालासोपारा में दशहरा पर महामांगलिक का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रावक-श्राविका

