सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने द.अफ्रीका को दी 203 रन से मात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने द.अफ्रीका को दी 203 रन से मात

Last updated: October 6, 2019 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

विशाखापट्टनम: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में 203 रन से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन रविवार को अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार पांचवें मैच में हराया। भारतीय टीम को पिछली हार 2010 में मिली थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए 6 टेस्ट में टीम इंडिया 5 में जीती। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ये तीसरी बड़ी जीत है।
मैच के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 1 विकेट पर 11 के स्कोर से आगे खेलने उतरी। अश्विन ने थिउनिस डी ब्रुईन को आउट कर अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। मोहम्मद शमी ने 5, रविंद्र जडेजा 4 और रविचंद्रन अश्विन एक विकेट लिए। भारत ने पहली पारी 502/7 और दूसरी पारी 323/4 पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। उसे टेस्ट जीतने के लिए दूसरी पारी में 395 रन बनाने थे।
भारत ने 2015 में द. अफ्रीका को 337 रन से हराया था

साल मैदान जीत का अंतर
2015 दिल्ली 337 रन
1996 कानपुर 280 रन
2019 विशाखापट्टनम 203 रन
2015 नागपुर 124 रन

6 फरवरी 2010 से दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए टेस्ट

साल कौन जीता जीत का अंतर मैदान
2019 भारत 203 रन विशाखापट्टनम
2015 भारत 337 रन दिल्ली
2015 भारत 124 रन नागपुर
2015 ड्रॉ – बेंगलुरु
2015 भारत 108 रन मोहाली
2010 भारत पारी और 57 रन कोलकाता
2010 दक्षिण अफ्रीका पारी और 6 रन नागपुर

अश्विन ने मुरलीधरन की बराबरी की
थिउनिस डी ब्रुईन 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। अश्विन ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे किए। उन्होंने 66 मैच में इस आंकड़े को छू लिया। वे सबसे कम टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए थे।
मोहम्मद शमी ने पांचवीं बार 5 विकेट लिए
मोहम्मद शमी ने टेम्बा बवुमा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया। फाफ डुप्लेसिस 13 और क्विंटन डीकॉक खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारतीय तेज गेंदबाज ने इसके बाद डेन पीट और कगिसो रबाडा को आउट किया। पिछली बार शमी ने 5 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर, 2018 में लिए थे।
मुथुसामी-डेन पीट ने 91 रन की साझेदारी की
दूसरी पारी में एक समय दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट 70 रन पर गिर गए थे। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज सेनुरान मुथुसामी और डेन पीट ने नौवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। पीट ने करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। मुथुसामी 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोहित ने पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वां अर्धशतक लगाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Article 370: दो महीने से नजरबंद फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे नेशनल कॉन्फ्रेंस के 15 नेता
Next Article एयरफोर्स डे : हिंडन एयरबेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल, पहली बार एयर शो में अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर ने ताकत दिखाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?