मुंबई:बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में जहां हर कोई कॉम्पटिशन से प्रभावित रहता है, वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने 7 साल के करियर में इस प्रकार के कॉम्पटिशन से दूर ही रही हैं। हालांकि उन्हें इस दौरान कई प्रकार की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी उन्होंने हमेशा खुद को शांत रखा है।
इंडस्ट्री में कड़ी प्रतियोगिता के बावजूद भी किस प्रकार आलिया ने सभी से अच्छे संबंध बनाकर रखे हैं? इस पर आलिया कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि अगर आपके अंदर किसी भी प्रकार की कोई नकारात्मकता है, तो वह एक न एक दिन सामने आ ही जाएगी। कभी कोई तनाव, अफवाह या कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे नकारात्मकता पैदा हो सकती है। लेकिन अगर यह चीजें सच नहीं है, तो यह अफवाह बहुत लंबे समय तक नहीं रहेगी। सच कहूं तो मैंने कभी किसी के प्रति कोई नकारात्मक विचार नहीं रखे। मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री में हर कोई एक-दूसरे का साथ देता।’
आलिया बताती हैं कि जब उनके परिवार के प्रति कोई नेगेटिव बिहेवियर करता है, तो उन्हें कैसा लगता है। वह कहती हैं,‘जब तक कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवार को व्यक्तिगत रूप से ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करता, तब तक किसी के प्रति नेगेटिविटी लाने की आवश्यकता नहीं है। मुझे इस इंडस्ट्री का हर व्यक्ति प्रेरणा देने वाला और सहायता करने वाला लगता है। और इस बात का एहसास मुझे अपने करियर की शुरुआत से ही हो गया था। मुझे याद है कि जब मैंने अभिनय करना शुरू नहीं किया था, तब मैं करण जौहर से पूछती
थी कि हर कोई मेरे साथ इतना अच्छा क्यों है? मैं अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि यहां सब बहुत अच्छे हैं। शुरू से लेकर अभी तक मेरे साथ ऐसा ही रहा है। जैसा कि मैंने कहा, दुनिया को किसी नकारात्मकता की आवश्यकता नहीं है। भले ही दुनिया भर में कुछ भी क्यों न हो, लेकिन मैं पॉजिटिवटी और प्यार को प्रमोट करती रहूंगी।’
प्यार और पॉजिटिवटी के अलावा, आलिया पर्यावरण के लिए भी अभियान चला रही हैं, उनकी पहल ‘एमआई वॉर्डरोब इज सू वॉर्डरोब’ है। और इस पहल के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा ने अपने कुछ कपड़े उनकी संस्था को दान किए हैं। इस पहल में वरुण धवन भी शामिल हैं।
बकौल आलिया, ‘हमारी इस पहल की शुरुआत अनुष्का और सोनाक्षी के साथ हुई थी और एक समय आया जब हमने लड़कों के वॉर्डरोब को भी शुरू करने का फैसला किया। इस बार इस पहल के लिए मेरे सबसे करीबी दोस्त वरुण धवन ने मेरा साथ दिया। मैंने उन्हें फोन किया और उन्हें कहा कि आपको मुझे अपने कपड़े देने होंगे। उन्होंने जवाब दिया, हां। यहां तक कि वह स्ट्रीट डांसर के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भी बार-बार मुझे कह रहे थे कि मैं भी इसका हिस्सा बनना चाहता हूं और मैं इसके लिए अपने कपड़े दान करूंगा।’
आलिया भट्ट बोलीं- मुझे इस इंडस्ट्री में बहुत प्यार मिला है

