मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत 3 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे डायमंड गार्डन चेंबूर के सब्जी मार्केट पर प्लास्टिक का बहिष्कार के प्रचार प्रसार करते हुए आम जनता से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताई गई तथा जनता के सवालों का जवाब भी दिया तथा लोगों ने इस काम की बहुत सराहना की और कहा कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम कर है तथा पूरे देश की जनता को इस ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
लोगों का मानना है कि तेरापंथ महिला मंडल भी देश और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बहुत ही बड़ा कार्य कर रही है। इस दौरान सब्जी वालों से भी विनती की कि वे प्लास्टिक बैग रखना बंद करें और जो सब्जी खरीदने आए, उनसे भी कहा कि आप अपना कपड़े का बैग लेकर आएं और उनको पेपर बैग भी वितरित किया गया। इस क्रम में चेंबूर महिला मंडल की बहनों का बहुत सहयोग रहा संयोजिका वनिता बाफना, सह संयोजिका लीना सिंघवी, कोषाध्यक्ष अनीता चंडालिया के साथ ही अंजू कोठारी, कल्पना परमार, कांता वडाला का बहुत सहयोग रहा। इस दौरान 18 बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
चेंबूर में प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए महिला मंडल ने चलाया अभियान

