डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के महामंत्री श्रीमती तरुणाजी बोहरा निवर्तमान अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा अभातेममं कार्यकारिणी कांताजी डुंगरवाल ने शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी से मंगलपाठ सुना एवं साध्वी श्री से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
डोंबिवली सभाअध्यक्ष सुरेशजी सिंघवी तेयुप अध्यक्ष श्री राकेशजी कोठारी महिला मंडल संयोजिका मधुजी कोठारी, पिंकी बड़ाला, दिपीका बडाला ने अपने अभिव्यक्ति में शुभकामनाओं के स्वर प्रेषित किए निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा के दो वर्षीय स्वर्णिम कार्यकाल की सराहना करते हुए शासनश्री साध्वी सोमलताजी ने फरमाया कि कुमुद ने जो चित्र बनाया है व जो लकीर खींची है उसे तरुणा को रंग भरना है व लकीर को और लम्बी करनी है। पूरे मुंबई की बहनों में अपार हर्ष है।
इस अवसर पर अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी जगदीश परमार, मुबंई सभा उपाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष ललित सिघंवी, तेयुप उपाध्यक्ष सुरेश बैद, मंत्री ललित पुनमिया, गेहरी लाल बड़ाला, महिला मंडल कोषाध्यक्ष रीना कोठारी एवं बहनों की अच्छी उपस्थिति रही है। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की सहमंत्री सरोज सिघंवी ने किया।
महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, महामंत्री तरुणा बोहरा और कांता डूंगरवाल ने साध्वी सोमलताजी से सुना मंगलपाठ

