By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भूख हड़ताल के नौवें दिन हार्दिक ने अपनी वसीयत जारी की, आंखें भी दान करना चाहते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भूख हड़ताल के नौवें दिन हार्दिक ने अपनी वसीयत जारी की, आंखें भी दान करना चाहते हैं

Last updated: September 3, 2018 9:07 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

अहमदाबाद:पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपनी अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल के नौवें दिन रविवार को अपनी वसीयत जारी की। वह अपने समुदाय के लिए आरक्षण और किसानों की ऋण माफी की मांग को लेकर अनशन पर हैं।
एक पाटीदार नेता ने कहा कि पटेल ने अपने माता-पिता, एक बहन, 2015 में कोटा आंदोलन के दौरान मारे गए 14 युवाओं के परिजनों और अपने गांव के पास एक पंजरापोल (बीमार और पुरानी गायों के लिए आश्रय) के बीच अपनी संपत्ति का वितरण किया है।
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के प्रवक्ता मनोज पनारा ने अहमदाबाद के पास हार्दिक पटेल के निवास पर संवाददाताओं से कहा कि पटेल ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने की इच्छा व्यक्त की है। यहां वह 25 अगस्त से अनशन पर हैं।
पनारा ने दावा किया कि पटेल का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उन्होंने पिछले नौ दिनों से कुछ नहीं खाया है। उन्होंने पिछले 36 घंटों से पानी भी नहीं पीया है। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर की सलाह पर विचार करते हुए वसीयत तैयार की है।
हार्दिक पटेल से मिले जीतन राम मांझी
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से मुलाकात की। पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान के मुताबिक, मांझी ने अहमदाबाद में पटेल से मुलाकात की। वहां मांझी ने हार्दिक पटेल को पूरा समर्थन देने की बात कही।
कहा कि हार्दिक पटेल जमीन से जुड़े एक जुझारू युवा नेता हैं। आरोप लगाया कि उनको केन्द्र सरकार अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है, लेकिन बिहार के लोग उनके संघर्ष में हमेशा साथ रहेंगे। मांझी ने पटेल को उनके पाटीदार आंदोलन में पूरा समर्थन देने का वायदा भी किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article SC-ST ऐक्ट: CM शिवराज के रथ पर पथराव!
Next Article इस फेस्टिव सीजन में ऐसे लगाएं खूबसूरत आलटा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?